हेल्थ

अशोक के पत्ते बना सकते हैं आपके सभी बिगड़े काम

Ashok Ke Patte Ke Fayde: अशोक के पेड़ के पत्तों को बहुत शुभ माना जाता है। अशोक के पत्ते आपको आयुर्वेद के अलावा वास्तुशास्त्र में भी अलग अलग तरीकों से मदद करते हैं।

ये होते हैं अशोक के पत्तों के लाभ(Ashok Ke Patte Ke Fayde)

सनातन धर्म में अशोक की पत्तियों को बहुत ज़्यादा शुभ माना जाता है। यही वजह हैं की सभी मांगलिक कामों में अशोक की पत्तियों का उपयोग किया जाता है। केवल धर्म में ही नहीं बल्कि ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में भी अशोक की पत्तियों को काफी ज़्यादा लाभप्रद माना गया हैं। हमारे ज्योतिष विशेषज्ञ द्वारा कही गई बातों के मुताबिक, वास्तु शास्त्र में वर्णित हैं की घरों के आंगन में एक अशोक का पेड़ रखना चाहिए और ज्योतिष शास्त्र में भी अशोक के पत्तों को अच्छा माना गया हैं। ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख किया गया हैं कि अशोक के पत्ते रखने से घर में गुड न्यूज़ आती हैं। अशोक की पत्तियों को घर के मेन डोर पर रखने से सभी वास्तु दोषों से छुटकारा मिल जाता हैं। यही नहीं यदि किसी घर में अशोक के पत्ते रखे गए हैं तो वहां पॉजिटिव एनर्जी फैलती हैं।

ऐसे करें अशोक के पत्तों का उपयोग(Ashok Leaves Benefits In Hindi)

जो भी देवी-देवता की आप आराधना करते हैं उनपर पूजा करते समय आप अशोक के पत्ते चढ़ाएं। ऐसा करने से एक फ़ायदा ये होगा की पूजा-पाठ में शुद्धता और पवित्रता आएगी और दूसरा ये की आपकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। शादीशुदा जिंदगी के लिए भी अशोक के पत्ते बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। यदि मियां-बीवी के बीच काफी झगड़े हो रहे हैं या फिर दोनों में प्यार की कमी हैं तो सात अशोक के पत्ते उनके बिस्तर के नीचे रख दीजिये ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ता सुधर जाएगा और क्लेश की स्थिति खत्म हो जाएगी। यदि विवाह में अड़चन आ रही है या विलंब हो रही हैं तो अशोक के सात पत्तों को एक कलश में पानी भरकर भिगोकर रख दीजिये। एक माह पश्चात उस पानी को किसी बहती हुई नदी में बहा दीजिये। यदि आस पास कोई नदी ना हो तो उस पानी को पीपल की जड़ में डाल दीजिये। इससे शादी जल्द होने की संभावनाएं दिखनी शुरू हो जाएंगी। अशोक के पत्ते स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी हैं। इसकी पत्तियों को सुखाकर यदि पीस लिया जाए और रोज उन पिसी हुई पत्तियों को नहाने के पानी में मिलाया जाए तो इससे बीमारी पैदा करने वाले ग्रह दोष शांत हो जाते हैं और आदमी जल्द ही ठीक होने जाता हैं। अशोक की पत्तियों को तोड़कर उनपर कुमकुम लगाकर यदि प्रतिदिन पूजा वाली जगह पर रखा जाए तो इससे भगवान बहुत खुश होते हैं और उस घर में खुशहाली का माहौल बना रहता है।

तो आज के लेख में हमने आपको बताया अशोक के पत्तों की विशेषता के विषय में। हम आशा करते हैं की ये लेख आपके ज्ञान में कुछ वर्धन कर पाया होगा। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे अन्य सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर ज़रूर साझा करें। ऐसे ही ज्ञान में बढ़ोतरी करने वाली आर्टिकल पढ़ने के लिए आप जुड़े रहिये हमारी वेबसाइट से।

Facebook Comments
Sourav Yadav

Recent Posts

इस तरीके के साथ झटपट तैयार करें केले के कोफ्ते की सब्जी, झटपट होगी बनकर तैयार

Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…

1 day ago

मंदिर में मिले फूल को इन स्थानों पर रखने से होगी बरकत, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…

4 days ago

35 फिल्मों में नजर आई बॉलीवुड की हीमैन और ड्रीम गर्ल की जोड़ी, जानिए कितनी हुईं हित तो कितनी फ्लॉप

Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…

4 days ago

साल 2024 में किस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जानिए पूजन से संबंधित सभी जानकारी

Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…

4 days ago

इस मेथड से बनाएं हेल्दी किटो बर्गर, स्वाद के साथ बढ़ाए रखें सेहत का विशेष ध्यान

Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…

1 week ago

एस्ट्रोलॉजर कैसे बनें? विस्तार से जानिए एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी हुई सभी बातों के बारे में

Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…

1 week ago