हेल्थ

अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स, पीरियड्स के असहनीय दर्द और ऐंठन से मिलेगी निजात (Ayurvedic Herbs For Relieving Period Pain)

Ayurvedic Herbs For Relieving Period Pain: महिलाओं के हर महीने पांच से सात दिन जब पीरियड्स आते हैं तो उन्हें असहनीय दर्द झेलना पड़ता है। कई महिलाओं को ऐंठन भी झेलना पड़ता है। इस दौरान जो दर्द होता है, उससे छुटकारा पाने के लिए अधिकतर महिलाओं को देखा जाता है कि वे पेनकिलर खा लेती हैं, मगर देखा जाए तो पेनकिलर खाने की आदत को बदलकर प्राकृतिक तरीके से इन समस्याओं से निपटना बेहतर होता है। आयुर्वेद में कई प्रकार की ऐसी औषधीय जड़ी-बूटियों की उपलब्धता है, जो न केवल आपके पीरियड्स के असहनीय दर्द को कम करने में सहायक होती हैं, बल्कि ये ऐंठन से भी आपको आराम दिलाती हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स (Ayurvedic Herbs For Relieving Period Pain) के बारे में बता रहे हैं, जो आपके पीरियड्स के दर्द को दूर करेंगे ही, साथ ही ऐंठन को भी दूर भगा देंगे।

1. एलोवेरा (Aloe vera for Relieving Period Pain)

Image Source – Everydayhealth.com

महिलाओं का सबसे अच्छा दोस्त एलोवेरा को माना गया है। पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से यदि आप परेशान हो गई हैं तो आपको इसे दूर करने के लिए एलोवेरा जूस खाली पेट पीना चाहिए। सुबह के समय इसे पीने से न केवल आपके पीरियड्स का दर्द दूर हो जायेगा, बल्कि इसके अलावा भी आपको शरीर को कई अन्य फायदे इससे मिलेंगे।

2. अजवाइन (Ajwain for Relieving Period Pain)

Image Source – Punjabkesari.in

पीरियड्स के दर्द के साथ ऐंठन से आप यदि परेशान हैं तो ऐसे में आपको अजवाइन को अपनाना चाहिए, क्योंकि इन दोनों ही परेशानियों का यह अचूक आयुर्वेदिक उपाय होता है। एक तो यह आपको पीरियड्स के दर्द को एकदम कम करके राहत पहुंचाता है और दूसरा आपके पीरियड्स को यह बहुत आसान भी बना देता है। अजवाइन की चाय बनाकर इसका सेवन आप कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक या दो कप में अजवाइन दो से तीन चुटकी डाल देनी है और जब तक पानी आधा नहीं हो जाए तब तक इसे उबलने देना है। अब आप इसमें स्वाद के लिए शहद मिला सकती हैं। दिन में एक से दो बार यदि आप इसका सेवन करेंगी तो आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

3. गुड़ (Jaggery for Relieving Period Pain)

Image Source – Healthifyme.com

पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से परेशान हैं तो आपको एक अनुमान लगाकर पीरियड्स आने से तीन दिन पहले पीनी में गुड़ मिलाकर पी लेना होगा। थोड़ा चीनी भी इसमें आपको मिलाना होता है। साथ ही मेथी-अजवाईन और गुड़ का मिश्रण मिलाकर भी पीने से पीरियड्स के ऐंठन (Ayurvedic Herbs For Relieving Period Pain) से राहत मिलती है। गर्म पानी के साथ सुबह खाली पेट इसका सेवन आप कर सकती हैं।

4. मेथी के बीज (Fenugreek for Relieving Period Pain)

Image Source – Diabetes.co.uk

पीरियड्स के दर्द से यदि आप एकदम परेशान हो गई हैं तो ऐसे में मेथी के बीज भी इस दर्द को दूर करने में बेहद प्रभावी होते हैं। आपके पीरियड्स के दर्द को तो मेथी का पानी दूर करता ही है, साथ में इसके और भी कई तरह के फायदे आपको मिलते हैं। रात में आपको एक गिलास पानी लेना है और इसमें एक चम्मच मेथी डालकर भिंगो देना है। सुबह उठने के बाद इसमें आपको काला नमक डाल देना है। फिर इस पानी को आपको पी जाना है। पानी को आपको पीते जाना है और मेथी के बीच को चबाते रहना है। इससे भी आपको बड़ी राहत मिलेगी।

5. तिल का तेल (Sesame oil for Relieving Period Pain)

Image Source – Exportersindia.com

पीरियड्स के दर्द के साथ ऐंठन को दूर करने में बेहद प्रभावी तिल का तेल को भी माना गया है। तिल के तेल को आपको तब हल्का गर्म करके अपने पेट के निचले हिस्से पर लगा लेना है, जब आप पीरियड्स के दर्द को महसूस कर रही हैं या फिर आपको ऐंठन की शिकायत हो रही है। जब आपने यह कर लिया है तो आपको फिर एक वाटर बैग में गर्म पानी भर लेना है और फिर इसे अपनी पेट पर लगाना है। इससे भी आपको बहुत आराम मिल जायेगा।

यह भी पढ़े

इस तरह से इन 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स से आप अपने पीरियड्स के दर्द और ऐंठन (Ayurvedic Herbs For Relieving Period Pain) से छुटकारा आसानी से पा सकती हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

20 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago