हेल्थ

बाजुओं की चर्बी घटानी है तो बड़े काम आएंगे ये 5 एक्सरसाइज

Best Exercise To Lose Arm Fat: यदि आप मोटापे का शिकार हो गए हैं तो मोटापे को घटाने के लिए आपको इंटरनेट पर बहुत-सी जानकारी मिल जाती है, लेकिन जब बाहों की चर्बी घटाने की बात आती है तो यह थोड़ा मुश्किल दिखता है। ऐसे में यहां हम आपको पांच ऐसे एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें यदि आप रोजाना करेंगे तो इससे न केवल आपके बाजुओं की चर्बी घट जाएगी, बल्कि ये सही शेप में भी आ जाएंगे।

1. आर्म सर्कल्स (Arm Circles)

Image Source: Pinterest

इसमें आपको अपने हाथों को डांस कराना है। इसे जब आप करते हैं तो ट्राइसेप्स, बायसेप्स और कंधों को आप निशाना बनाते हैं। इसे जब आप करना शुरू करते हैं तो कंधों में आपको गर्माहट महसूस होने लगती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे फर्श पर आपको खड़े हो जाना है। दोनों हाथों को फैला लेना है।

नीचे की ओर हथेलियां आपकी होनी चाहिए। इसके बाद आपको धीरे-धीरे दोनों हथेलियों से सर्कल बनाना है और लगातार घुमाते रहना है। एक बार में 20 बार आपको घुमाना है। बीच-बीच में ब्रेक लेना है और इसे दोहराते रहना है। इससे बाजुओं की चर्बी कम होती है।

2. पुशअप (Push Ups)

Image Source: Pop Sugar

बाजुओं की चर्बी घटाने के लिए इस एक्सरसाइज में आपको जमीन पर अपने घुटने रखकर बैठ जाना है। नीचे की ओर देखते हुए फिर आपको अपने हाथों और घुटनों पर वजन डालना है। पहले दिन शुरुआत में आपको 5 पुशअप करने हैं और धीरे-धीरे संख्या इसकी आपको बढ़ाते जानी है। बेहतर परिणाम यदि आप पाना चाहते हैं तो 10 से 15 पुशअप आपको रोजाना करना पड़ेगा। जल्द ही आपको सकारात्मक परिणाम दिखने लगेंगे और आपके बाजुओं की चर्बी घटाने लगेगी।

3. पुलअप (Pull-Ups)

Image Source: Health Line

बाजुओं की चर्बी(Best Exercise To Lose Arm Fat) यदि आप घटाना चाह रहे हैं तो आप पुलअप एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। जब आप इस एक्सरसाइज को करते हैं तो इससे आपके कई जोड़ शरीर में मुड़ने लगते हैं। यही कारण है कि मल्टी जॉइंट मूवमेंट एक्सरसाइज के नाम से भी इसे जानते हैं। जब बाहों की चर्बी घटाने की बात आती है तो इसे सबसे प्रभावी एक्सरसाइज में से एक माना जाता है।

इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको किसी मजबूत रॉड के सहारे लटकना है और अपनी दोनों भुजाओं पर बल डालते हुए शरीर को ऊपर की ओर खींचना है। इसे नियमित रूप से करने से कुछ ही दिनों में आपके बाहों की चर्बी पिघलने लगेगी।

4. जंपिंग जैक (Jumping Jacks)

Image Source: Pop Sugar

बाहों की चर्बी(Best Exercise To Lose Arm Fat) घटाने के लिए किए जाने वाले एक्सरसाइज में से यह भी एक है। इसे स्टेट जम्प के नाम से भी जानते हैं। इसे करने के दौरान आपके पूरे शरीर की मूवमेंट होती है। इस एक्सरसाइज को करने से आपका कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम भी सुधार जाता है, क्योंकि इससे आपके ह्रदय की धड़कन बढ़ती है।

इससे आपके बाहों के साथ आपके पैरों की चर्बी भी कम होती जाती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको कुछ उछलते हुए अपने दोनों पैरों को फैलाना है और दोनों हाथों को साथ में ऊपर की ओर ले जाना है।

5. बरपीज (Burpees)

Image Source – Sportzbusiness

बाजुओं की चर्बी(Best Exercise To Lose Arm Fat) घटाने के लिए यह भी एक प्रभावकारी एक्सरसाइज है। इसमें आपके पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। आपके शरीर से जहां यह अतिरिक्त चर्बी को बाहर निकालता है, वहीं आपके मेटाबॉलिज्म को भी यह बढ़ाने का काम करता है।

इसके लिए आपको घुटनों के बल जमीन पर बैठना है और अपने हाथों को भी जमीन पर टिकाना है। इसके बाद तेजी से आपको दोनों पैरों को उछलते हुए पीछे की ओर धकेलना है और वापस उसी अवस्था में आते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर करते हुए ऊपर की ओर उछालना है।

इस तरह से ये 5 एक्सरसाइज करने से आपके बाजुओं की चर्बी धीरे-धीरे कम होती चली जाएगी और ये सुडौल भी दिखने लगेंगे।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 hours ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

6 days ago