Image Source - Joy Skipper/StockFood Creative/Getty Images
Sprouts benefits: सेहत के लिए दाल का सेवन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दाल का सेवन यदि नियमित रूप से किया जाए तो कई तरह की बीमारियां शरीर के आसपास भी नहीं भटकती हैं। डॉक्टर भी कई बार कई बीमारियों में दाल का पानी पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि बहुत से पौष्टिक तत्व दाल में भरे होते हैं। विशेषकर अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन रोजाना किया जाए तो शरीर में मौजूद कई बीमारियों का जड़ से खात्मा हो जाता है।
अंकुरित मूंग दाल का सेवन आपके शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है, क्योंकि यह हृदय रोगों से आपका बचाव करता है। हरी अंकुरित मूंग दाल के शरीर को फायदा पहुंचाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी मौजूद हैं। वैज्ञानिक अध्ययनों में यह बताया गया है कि दिल को नुकसान पहुंचाने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए विशेष गुण अंकुरित हरी मूंग दाल में मौजूद होते हैं। ऐसे में अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन यदि नियमित रूप से किया जाए तो इससे दिल की सेहत अच्छी बनी रहती है और हृदय रोग शरीर को अपनी चपेट में नहीं ले पाते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए तो अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन करना रामबाण औषधि माना जाता है। डायबिटीज से जो खतरे शरीर को होते हैं, अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन करने से वे कम हो जाते हैं। शरीर में शुगर लेवल को बैलेंस करने की क्षमता अंकुरित हरी मूंग दाल में मौजूद होती है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन करना बड़ा ही फायदेमंद माना जाता है।
अधिक मात्रा में फोलेट नामक पौष्टिक तत्व की जरूरत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पड़ती है। भ्रूण का ठीक तरीके से विकास होने के लिए शरीर में फोलेट पर्याप्त मात्रा में होना जरूरी होता है। विशेषकर पहली तिमाही में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक तत्व फोलेट की बड़ी आवश्यकता होती है। इसलिए अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन एक हफ्ते में दो बार यदि गर्भवती महिलाएं करती हैं तो उन्हें इससे लाभ मिलता है। हालांकि, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।
अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन शादीशुदा लोगों को करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह प्रजनन क्षमता को सुचारू रूप से सक्रिय बनाए रखने में मददगार होता है। शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के साथ-साथ यौन हार्मोन को भी पर्याप्त मात्रा में बनाने में यह सहायक होता है। इसलिए प्रजनन क्षमता को बनाए रखने के लिए अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन एक प्रभावी विकल्प माना जाता है।
अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन वजन को घटाने के लिए या फिर मोटापे का शिकार होने से बचने के लिए भी किया जाता है। शरीर में फैट को अंकुरित हरी मूंग दाल नहीं बढ़ने देता है और आपके वजन का संतुलन बनाए रखता है। इसका सेवन करने से भूख लंबे वक्त तक नहीं लगती है, जिससे आपका वजन नियंत्रण में रहता है।
अंकुरित मूंग दाल का सेवन करने से शरीर में इम्यून सेल्स मजबूत बने रहते हैं। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। विशेषकर कोरोनावायरस से उपजे संकट के दौरान अपने बचाव के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी है। ऐसे में अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन सर्दी-जुकाम आदि से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके बचा सकता है।
यह भी पढ़ें
इसलिए अंकुरित हरी मूंग दाल का सेवन यदि आप नियमित रूप से करते हैं तो आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है और गंभीर बीमारियों से आपके शरीर का बचाव हो पाता है।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…