Triphala Ke Fayde: त्रिफला का नाम कभी ना कभी तो आपने जरूर सुना होगा। आमतौर पर लोग त्रिफलाचूर्ण के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। शायद ही आप में से किसी को इस बात की जानकारी होगी की त्रिफला एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जिसके इस्तेमाल से बहुत सी स्वस्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको विशेष रूप से त्रिफला क्या है और उसके इस्तेमाल से आपको क्या फायदे मिल सकते हैं, इस बारे में बताने जा रहे हैं। आइये विस्तार से जानते हैं त्रिफला और उससे होने वाले विभिन्न स्वास्थ्य लाभों के बारे में।
त्रिफला में पाए जाने वाले गुणों के बारे में जानने से पहले, ये है क्या है ये जान लेना आवश्यक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, असल में त्रिफला एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसे एक पोलीहर्बल मिश्रण कहा जाता है। पोलीहर्बल मिश्रण वास्तव में उस जड़ी बूटी को कहते हैं, जिसे एक से अधिक जड़ी बूटी को मिलाने से बनाया जाता है। त्रिफला को आयुर्वेद में विशेष तौर पर फायदेमंद माना गया है। इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ चौंकाने वाले हैं, आयुर्वेद में जड़ी बूटियों का वर्णन जब भी होता है त्रिफला का नाम अवश्य आता है। आपको बता दें कि, त्रिफला को आंवला और हड़क से मिलाकर तैयार किया जाता है। इसके अलावा इसमें एक और मिश्रण मिलाया जाता है जिसे विभतकी कहा जाता है, ये विशेष रूप से शरीर को शक्ति प्रदान करने का काम करता है।
सबसे पहले आपको त्रिफला के आम स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताते हैं। इसका प्रयोग विशेष रूप से कब्ज की समस्या को दूर करने और पाचन क्रिया को सुचारु करने में फायदेमंद माना जाता है। यदि आपको पाचन क्रिया में कोई समस्या आ रही हो तो, एक ग्लास गर्म पानी में एक चम्मच त्रिफलाचूर्ण पाउडर मिलाकर पीने से लाभ मिल सकता है। कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए रात को खाना खाने के बाद सोते समय गर्म दूध या पानी के साथ त्रिफला चूर्ण लेने से काफी लाभ मिल सकता है।
त्रिफला का इस्तेमाल आपको मोटापे की समस्या से निजात दिलाने में भी बेहद कारगर है। वजन बढ़ने का मुख्य कारण होता है, आपकी आंत में उन खाद्य पदार्थों का फंसा होना जो आपके शरीर से बाहर नहीं निकल पाता है और जिसे पचाने में शरीर को कठिनाई होती है। त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल आते हैं और आपको वजन घटाने में काफी आसानी हो जाती है। रोजाना सुबह खाली पेट एक ग्लास गुनगुने पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से आपको काफी लाभ मिल सकता है।
आपको जानकर भले ही हैरानी हो लेकिन त्रिफला का इस्तेमाल आपकी स्किन के लिए भी काफी मददगार साबित हो सकता है। त्वचा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को दूर करने में यह ख़ासा सहायक साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा में चमक आती है और चेहरे से दाग धब्बे को हटाने में भी सहायता मिल सकती है। बता दें कि, त्रिफला में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह आपको स्किन एजिंग और पिगमेंटेशन की समस्याओं से भी निजात दिलाने का काम करता है।
यह भी पढ़े
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, त्रिफला आपकी आँखों के लिए भी बेहद गुणकारी साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने से ग्लूकोमा और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से भी निजात पाया जा सकता है। आँखों में जलन या सूजन की समस्या होने पर रोजाना रात को किसी तांबे के बर्तन में पानी भरकर उसमें त्रिफला चूर्ण मिला दें। सुबह उठकर इस पानी को छानकर उससे आँखों को धोने से आपको लाभ मिल सकता है। इसके अलावा घी और शहद के साथ त्रिफला चूर्ण मिलाकर खाने से भी आपको आँखों की समस्या से निजात मिल सकता है।
इसके अलावा त्रिफला आपके बालों और दांतों के लिए भी बेहद लाभदायी साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल दाद और खुजली की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। तो देर किस बात की इन सभी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए आप भी त्रिफला का इस्तेमाल करके देख सकते हैं।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…