धर्म

कार्तिक महीने में जन्मे लोगों में होती हैं ये खूबियां, होते हैं वफादार और पार्टनर को कभी नहीं देते धोखा 

Kartik Maheene Mein Janme Log: कार्तिक महीने का हिन्दू धर्म में खास महत्व है, यह मास शरद पूर्णिमा से शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा पर खत्म होता है। इस महीने में दान, पूजा-पाठ तथा स्नान का बहुत महत्व होता है तथा इसे कार्तिक स्नान की संज्ञा दी जाती है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार 8वां महिना कार्तिक माह होता है। यह महिना इतना ज्यादा पवित्र होता है की इसके बारे में शास्त्रों में कहा भी गया है कि कार्तिक के समान दूसरा कोई मास नहीं है, तुला राशि पर सूर्य का गोचर होने पर कार्तिक माह का आरंभ हो जाता है। कार्तिक का माहात्म्य के बारे में स्कंदपुराण, पद्मपुराण और भागवत में मिलता है। इस माह में भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का पूजन भी किया जाता है। ऐसे में आपको बता दें की कार्तिक मास में पैदा होने वाले मनुष्य धनवान, कम बुद्धि वाले, दुष्ट प्रवृत्ति वाले, क्रय-विक्रय कर्म करने वाले, पापी और दुष्ट चित्त वाले होते हैं।

कार्तिक मास में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं(Kartik Maheene Mein Janme Log)

Image Source: hindiparenting

आप किस महीने में पैदा हुए हैं, इसका आपके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व पर असर पड़ता है। निश्चित तौर पर जिस माह में आपका जन्म हुआ है वो महीना आपके बारे में काफी कुछ बता देता है। ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं कार्तिक मास में जन्म लेने वाले जातकों के बारे में साथ ही जानेंगे उनके स्वाभाव और उनकी आकांक्षाओं के बारे में भी। जैसा की शास्त्रों में इस बात का उल्लेख पाया गया है उसके अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म कार्तिक मास में हो वह व्यक्ति धन-धान्य का स्वामी होता है। इसके अलावा यह भी देखा गया है की इस मास में जन्मे लोग काम विषयों में अधिक रुचि लेते है साथ ही साथ वह लोगों के साथ बुरा आचरण करने वाले भी होते हैं।

Kartik Maheene Mein Janme Log: यह भी देखा गया है कि ऎसे व्यक्ति को क्रय-विक्रय के कार्यो में अक्सर ही काफी लाभ होता है। मजे की बात तो ये हैं की इन्हें लोगों में खास बने रहना पसंद होता है, इनका स्वयं पर नियंत्रण कम होता है और ये लोग शोर करते हैं साथ ही मन से कहानियां गढ़ने में भी बहुत तेज होते हैं। इस योग से युक्त व्यक्ति स्वयं को शुभ कार्यो करने के लिए प्रयास करने चाहिए। विपरीत लिंग कार्यो में समय देने के कारण ऎसे व्यक्ति को अपने चरित्र की कमी को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

और पढ़े: 

जैसा की हम सभी जानते हैं कार्तिक माह बहुत ही ज्यादा पौराणिक और पवित्र माह माना जाता है और इस माह में कई सारे धार्मिक व्रत आदि संपन्न किये जाते हैं इसीलिए इस माह में जन्म लेने वाले व्यक्ति को भगवान विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। भगवान विष्णु तुलसी पत्र से पूजन होने पर शीघ्र प्रसन्न होते है। आपको यह भी पता होना चाहिए कि इस माह का प्रत्येक दिन किसी पर्व से कम नहीं होता है और इस माह में जन्मा जातक भी इस माह में उत्पन्न होकर इस माह की शुभता और बल को पाने में सक्षम होता है। इस माह में जन्में जातक को अपने सामर्थ्य अनुसार इस माह में पालन किए जाने सभी जरूरी वाले नियमों को बेहतर तरह से समझ लेना चाहिए। माना जाता है कि इस माह में किए जाने वाले शुभ कार्यों द्वारा उसके पुण्यों में वृद्धि होती है और जीवन जीने में शुभता का अनुभव भी होता है।

हालांकि, आपको ये भी पता होना चाहिए की कार्तिक माह में जन्म लेने वाले लोगों के अन्दर बदले भावना बहुत ही तीव्र होती है, ये लम्बे समय तक किसी भी रंजिश को भूलते नहीं है। हालांकि, इनके साथ घुलना मिलना काफी आसान होता है। यह भी देखा गया है की इन्हें बात करना और गाने गाना खास तौर पर पसंद होता है और संगीत में भी इनकी खासी रुचि होती है। यह भी देखा गया है की इस महीने में पैदा हुए लोग वफादार होते हैं फिर चाहे दोस्त हो, परिवार या फिर जीवनसाथी वे कभी भी आपके साथ धोखा नहीं करते हैं, आप उन पर आंख मूंद कर भरोसा कर सकते हैं।

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

4 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

5 days ago