धर्म

आइए जाने सावन के महीने में, किन चीजों का नहीं करना चाहिए इस्तेमाल

Sawan Mai Kya Nahi Karna Chahiye: सावन का महीना भगवान शंकर का महीना माना जाता है, हिंदू धर्म के लिए सावन का महीना एक विशेष महत्व और पर्व के रूप में माना जाता है। चारों तरफ हरियाली और इस महीने में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना इस महीने को विशेष बनाती है। सावन का महीना लगते ही चारों तरफ हरियाली हो जाती है, लड़कियां, महिलाएं सभी भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए शिव भक्ति में जुट जाती हैं। माना जाता है कि अगर किसी लड़की को अच्छे वर की इच्छा है, तो वह भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करती है और शिवजी का व्रत रखती हैं। जो महिलाएं शादीशुदा है वह अपने पति की लंबी उम्र और उसके अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करती हैं। परंतु बता दे कि सावन के इस पवित्र महीने में पूजा पाठ के कुछ अपने नियम भी हैं। ऐसे में आप की एक छोटी गलती भगवान भोलेनाथ को नाराज कर सकती हैं। इसलिए हम सभी को सावन महीने के नियम को और क्या करना चाहिए ,क्या नहीं करना चाहिए ,इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए।

भगवान शिव का पवित्र सावन का महीना 6 जुलाई से 3 अगस्त तक रहेगा। इसके बाद 4 अगस्त से भाद्रपद मास की शुरुआत होगी, सावन मास में शिव जी की उपासना का बड़ा महत्व बताया गया है।

सावन के महीने में इन चीजों का ना करें इस्तेमाल(Sawan Mai Kya Nahi Karna Chahiye)

  • सावन मास में शिवलिंग का दूध से जलाभिषेक काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, इस कारण इस महीने दूध पीने से भी परहेज करना चाहिए।
  • भगवान शिव को बेलपत्र, भांग और धतूरा काफी प्रिय है। लेकिन पूजा के वक्त कुछ खास चीजें चढ़ाने से बचना चाहिए। शिव लिंग पुरुष तत्व से संबंधित है तो उस पर हल्दी नहीं चढ़ाना चाहिए।
  • सावन मास में किसी भी प्रकार की मांगलिक कार्य ना करें जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि।
  • सावन के महीने में कांसे के बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए । शरीर पर तेल लगाने से भी परहेज करना चाहिए।
  • हरी सब्जियों का सेवन करने वालों को, बैंगन खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल बैगन को एक अशुद्ध सब्जी माना जाता है। इसी कारण लोग द्वादशी और चतुर्दशी में बैगन नहीं खाते हैं।
  • सावन मास में मांस मछली का सेवन करने से परहेज करें। आपका भोजन सात्विक होना चाहिए, उसमें लहसुन प्याज का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • भोलेनाथ की उपासना और पूजा अर्चना के समय सदैव लाल और पीले कपड़े का ही उपयोग करें, कभी भी काले वस्त्र धारण न करें।
  • सावन के महीने में किसी भी प्रकार की बुरे विचार मन में नहीं लाना चाहिए, ना ही किसी का अपमान करें खासतौर से, गुरु, जीवनसाथी, माता-पिता, मित्र और द्वार पर आए लोगों का अपमान ना करें।
  • शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग की पूजा करते समय महिलाओं को कभी भी शिवलिंग पर हाथ नहीं लगाना चाहिए।ऐसा माना जाता है कि महिलाओं के ऐसा करने से माता पार्वती नाराज होती हैं।

ये सभी जानकारी इंटरनेट के माध्यम से जुटाई गई है, किसी भी प्रकार की हानि के लिए हमारी संस्था की कोई जिम्मेदारी नहीं है।

Facebook Comments
Manisha Tripathi

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

23 hours ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago