IPL

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बारे में कुछ तथ्य, जो आप नहीं जानते। (Facts About CSK)

3 बार आई.पी.एल ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस बार भी सबसे पहले प्ले-ऑफ्स में जाने से सिर्फ एक जीत दूर है। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आईपीएल टी-20 टूर्नामेंट में सबसे अच्छा रहा है। जब भी कोई सी.एस.के (CSK) की बात करता है, तो पहली बात जो किसी के दिमाग में आती है, वह यह है कि यह टीम कभी भी आई.पी.एल (इंडियन प्रीमियर लीग) पॉइंट टेबल में टॉप 4 में जगह बनाने से नहीं चूकी। ये अकेला तथ्य (Facts About CSK) ही नहीं है जो की इस टीम को ख़ास बनता है।

चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में कुछ ऐसे ही तथ्य इस लेख में शामिल किये गए है। (Facts About CSK)

1. सी.एस.के (CSK) एक ही सीज़न में अपने सभी घरेलू गेम जीतने वाली पहली टीम थी।

IBTimes India

आई.पी.एल (IPL) 2011 में, सी.एस.के ने एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में अपने सभी मैच जीते थे, लीग के इतिहास में एक ही सीज़न में घरेलु मैच में 100% जीत का रिकॉर्ड बनाने वाली पहली टीम बन गई। सीएसके ने उसी मैदान पर अपना दूसरा आई.पी.एल खिताब जीतने के लिए फाइनल भी जीता जो कि आरसीबी के खिलाफ था।

2. सबसे ज्यादा फेयर प्ले अवार्ड

Quora

एमएस धोनी कि कप्तानी के अंतर्गत सी.एस.के के खिलाड़ियों का शांत स्वभाव रहता हैं। इसलिए, यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि सीएसके (CSK) ने एक टीम के रूप में सबसे ज्यादा फेयर प्ले अवार्ड जीते हैं। सी.एस.के ने यह पुरस्कार 6 बार जीता है। उन्होंने 2008, 2010, 2011, 2013, 2014 और 2015 में इसे जीता।

3. सबसे अधिक जीत प्रतिशत

CricketCountry

2018 तक सीएसके ने 148 मैच खेले थे, जिनमें से वह 90 मैच जीती थी। 2018 तक 61.56 का प्रभावशाली जीत प्रतिशत है। सीएसके के बाद इस दौड़ में मुंबई इंडियंस 57.01 की जीत प्रतिशत के साथ है। इसके अलावा, मुंबई ही ऐसी टीम है जिसके खिलाफ सीएसके की जीत प्रतिशत 50 से कम है।

4. लगातार दो बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली एकमात्र टीम

Deccan Chronicle

सी.एस.के एकमात्र ऐसी टीम है जिसने आई.पी.एल ट्रॉफी को बरकरार रखा है। सी.एस.के ने अपना पहला खिताब 2010 में जीता जब उन्होंने डी.वाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराया। 2011 में, सी.एस.के ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर अपनी जीत को बरकरार रखा। अभी तक कोई भी टीम लगातार आई.पी.एल ट्रॉफी नहीं जीत पायी।

5. शुरू में भी और अब भी – एक ही कप्तान 

kukikol

सी.एस.के ने अपने कप्तान एम.एस धोनी को बहुत अधिक श्रेय दिया। उन्हें फ्रेंचाइज़ी द्वारा 2008 की नीलामी में 1.5 मिलियन डालर में ख़रीदा गया था। 2019 आ गया और धोनी अभी भी टीम का नेतृत्व कर रहें है। और इस साल धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 100 जीत दर्ज करने वाले पहले कप्तान बने।

यह भी पढ़े: इन शानदार रेस्टोरेंट के मालिक है ये भारतीय क्रिकेटर। (Restaurants Owned By Indian Cricketers)

Facebook Comments
Kapil Chanderwal

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

6 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago