Philips Sneaker Shoe Cleaner Price In India: हम में से कई लोग ऐसे होंगे जो अपने जूतों को साफ करने के लिए उसे पानी में भीगाते हैं। लेकिन आपको पता होना चाहिए की पानी में भीगाने से आपके जूते काफी जल्दी खराब हो सकते हैं। इसलिए यही अच्छा होगा की आप अपने जूते को साफ करने का सही तरीका जान लें। अपने जूते को आसानी से साफ करने के लिए आपको एक डिवाइस की आवश्यकता होगी, जो इलेक्ट्रिक ब्रश के जैसे काम करता है। आइए आपको बताते हैं इस डिवाइस की कीमत क्या हैं और इसे इस्तेमाल कैसे करना हैं। जिस डिवाइस की हम बात कर रहे हैं उसका नाम हैं Philips Sneaker Shoe Cleaner, जिसके उपयोग से आप अपने शूज़ को बिना किसी परेशानी के साफ कर सकते हैं।
क्या आप भी उन लोगों में शुमार हैं, जिनको जूते साफ करने में परिश्रम करना अच्छा नहीं लगता? यदि ऐसा है तो एक डिवाइस आपका ये काम कर सकता हैं। इसके लिए आपको इसे खरीदना होगा। अधिकतर लोग अपने जूतों को पानी की सहायता से साफ करते हैं, जो की बिल्कुल भी सही तरीका नहीं हैं क्योंकि इससे आपके जूतों की लाइफ बहुत कम हो जाएगी। इसलिए आपको ये Philips ब्रैंड का हाल ही में लौंच हुआ डिवाइस लेना चाहिए। Philips ने इस डिवाइस को कुछ समय पूर्व ही बाजार में लॉन्च किया है, जो किफायती मूल्य पर आता है। अपने जूते साफ रखने हेतु हम इतनी कीमत तो दे ही सकते हैं। Philips Sneaker Shoe Cleaner को आप जूतों की वशिंग मशीन ही मान सकते हैं। वैसे, इसमें जूते कपड़ों की तरह नहीं धुलते बल्कि इन्हें साफ करने का तरीका थोड़ा अलग है। आइए जानते हैं इस डिवाइस का मूल्य और इसे इस्तमाल करने का तरीका।
Philips Sneaker Shoe Cleaner का मूल्य 2549 रुपये रखा गया हैं। आप इसे फिलिप्स के ऑफिशियल वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं। अभी इस डिवाइस पर कोई खास ऑफर नहीं मिल रहा है। इस डिवाइस पर एक साल की वारंटी है और आप 2+1 साल की अतिरिक्त वारंटी खरीद सकते हैं।
फिलिप्स का यह डिवाइस दूसरे इलेक्ट्रिक ब्रश के जैसे ही काम करता है। इसके साथ आपको तीन ब्रश हेड मिलते हैं, जिनका उपयोग आप जूतों के हिसाब से कर सकते हैं। Philips Sneaker Shoe Cleaner का उपयोग सभी मटेरियल के जूतों पर किया जा सकता हैं। इसे चलाने के लिए AA साइज की चार बैटरी सेल्स का उपयोग होता हैं। इसलिए इनमें चार्ज करने की झंझट भी नहीं होती है। बैटरी सेल्स के खत्म होने पर आप इन्हें बदलकर नई बैटरी सेल्स का उपयोग कर सकते हैं। इसमें हार्ड ब्रश हेड, सॉफ्ट और स्पॉन्ज ब्रश हेड का विकल्प मौजूद हैं, जिनका उपयोग आप जूतों के अनुसार कर सकते हैं। कुल मिलाकर ये डिवाइस उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी हैं जो साफ जूते तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें साफ करने का सही साधन उनके पास उपलब्ध नहीं है।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…