ट्रेवल

पंजाब में घूमने की जगह – “पंजाब का पेरिस” देखना ना भूलें।

Places To Visit In Punjab In Hindi: पंजाब भारत राष्ट्र के उत्तर – पश्चिमी इलाके में स्थित एक राज्य है। पंजाब में पॉंच नदियाँ बहती है जिसके कारण इस राज्य का नाम पंजाब पड़ा। पंजाब की अपनी कई सारी विशेषताएँ हैं, इसी कारण आमतौर पर देखा जा सकता है की लोगो की पहली पसंद घूमने के लिए पंजाब होती है।  यहाँ के लोग बहुत खुशमिज़ाज किस्म के होते है और अपने हर्षोल्लास से किसी का भी मन मोहने में कामयाब रहते हैं। यहाँ के लोगो का खान-पान, पहनावा, प्राकृतिक स्थल और खासतौर पर यहाँ का लोकप्रिय भांगड़ा सबके दिल को जीत लेता है।

यदि आप पंजाब घूमने का प्लान बना रहें हैं तो आपके लिए यह लेख पढ़ना अत्यधिक आवश्यक है। चलिए आपको बताते हैं पंजाब में घूमने के लिए कुछ बेहतरीन दर्शनीय स्थल (Punjab Me Ghumne Ki Jagah):-

  • अमृतसर(Amritsar Famous Places)

अमृतसर सुनते ही लोगो को स्वर्ण मंदिर याद आ जाया करता है। हरमिंदर साहिब के नाम से मशहूर स्वर्ण मंदिर में प्रतिदिन हज़ारो की संख्या में श्रद्धालु अपना मत्था टेकने आते हैं।
किन्तु अमृतसर में और भी बहुत सारी खूबसूरत और ऐतिहासिक जगह है जहाँ आपको अवश्य जाना चाहिए। जैसे:- जलियावालाबाग, वाघा बॉर्डर, महाराजा रंजीत सिंह म्यूज़ियम, रामबाग गार्डन। और यहाँ पर शॉपिंग अर्थात खरीदारी करना ना भूले, तथा यहाँ का स्ट्रीट फ़ूड भी बहुत लोकप्रिय है।

  • चंडीगढ़(Chandigarh)

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक है। अवकाश के दिनों में पर्यटक यहाँ आना बहुत पसंद करते हैं। यहाँ घूमने के लिए अवकाश घाटी, रोज़ गार्डन, फन सिटी जा सकते हैं, और रॉक गार्डन जाना ना भूले, यहाँ पर कचरे के पदार्थो का इस्तेमाल कर 2000 से अधिक मुर्तियाँ बनायीं गयी है, तथा प्लास्टिक, पत्थर का इस्तेमाल करके बर्तन इत्यादि और भी बहुत कुछ है जिसे देख कर आप अचंभित हुए बिना नहीं रह पाएंगे।

  • पटियाला(Patiala Famous Places)

पटियाला शहर किला मुबारक के लिए प्रसिद्ध है जो आज तक सिख आर्किटेचर में बने सबसे शानदार महल के रूप में स्थापित है। किला मुबारक का मुख्य आकर्षण दरबार हॉल में बनाया गया तेजस्वी दर्पण है। इस हॉल में आप प्रत्येक आकृति, अकार तथा रंगो वाले दर्पण देख सकते हैं जो इस हॉल की खूबसूरती को बढाने का काम करती है। पटियाला में गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब, बहादुरगढ़ किला तथा माता काली देवी मंदिर भी एक मुख्य आकर्षण है जहाँ आपको अवश्य जाना चाहिए।

  • बठिंडा(Bathinda)

पंजाब के इतिहास को जानने के लिए बठिंडा उपयुक्त पर्यटन स्थल है। बठिंडा भी किला मुबारक का घर है, जो की आज भी भटिंडा शहर के एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। इस किले का निर्माण छोटी-छोटी ईटों से किया गया है तथा यह अपने वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। देश विदेश के पर्यटक दमदमा साहिब, बठिंडा झील, मैसर खाना, प्राणी उद्यान, चेतक पार्क, धोबी बाजार, पीर हाजी रतन की मज़ार, बठिंडा फोर्क, रोज गार्डन और बठिंडा लेक में बोटिंग का मजा लेने आते हैं। इसके अलावा घूमने के लिए यहाँ बीर तलाब जू, लखी जंगल, जूलॉजिकल पार्क और चेतन पार्क जैसी भी जगहें है।

  • पठानकोट(Pathankot)

पंजाब ज़िले का शहर पठानकोट के बारे में भला कौन नहीं जानता। यदि आप यहाँ घूमने के लिए जा रहे है तो आप मुक्तेश्वर मंदिर, आशापूर्णी मंदिर, काठगढ़ मंदिर और प्राचीन काली माता मंदिर के दर्शन करना ना भूले। इसके अलावा आप यहाँ पर नूरपुर किला, रंजीत सागर बांध, हाइड्रोलिक शोध स्टेशन और ऐतिहासिक शाहपुरकंदी किला भी है जहाँ आपको अवश्य जाना चाहिए।

  • कपूरथला(Kapurthala)

कपूरथला शहर अपने शानदार आर्किटेक्चर के लिए मशहूर है जिसके लिए इसे “पंजाब का पेरिस” के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है। यह शहर अपने सूंदर परिदृश्य तथा शानदार स्मारक की वजह से अद्भुत सा प्रतीत होता है। कपूरथला में 1499 में गुरु नानक ने अपना आत्मज्ञान प्राप्त किया था। पर्यटकों के आकर्षण का मुख्या केंद्र है:- जगतजीत महल, पंज मंदिर, शालीमार गार्डन, मूरिश मस्जिद तथा निहाल महल।

  • लुधियाना(Ludhiana)

लुधियाना घूमे बगैर पंजाब की यात्रा सफल नहीं है, तो यदि इसलिए आप पंजाब घूमने का प्लान बना रहे हैं तो लुधियाना को अपनी सूची में शामिल करना ना भूले। यहाँ घूमने के लिए बहुत कुछ हैं, जैसे हवाई अड्डा रेस्टोरेंट, लोधी फोर्ट, रूरल हेरिटेज म्यूज़म, टाइगर ज़ू, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, महाराजा रंजीत सिंह वॉल म्युज़ियम, फिल्लौर पार्क, नेहरू रोज गार्डन और डियर पार्क इत्यादि और भी जगहें हैं जो आपको मोहित तथा आकर्षित करेंगी।

इन जगहों के अलावा भी(Places To Visit In Punjab In Hindi) पंजाब में कई सारे दर्शनीय स्थल है जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, जिन्हे आप अपनी सूची में जोड़ सकते है। जैसे:- पंजाब का शीश महल, जालंधर शहर में देवी तलाब मंदिर, वंडरलैंड थीम पार्क इत्यादि। पंजाब की लस्सी का स्वाद लेना ना भूलें।

यह भी पढ़े: भारत में मानसून के दौरान घूमने वाली 5 सुंदर जगह (5 Places to visit during Monsoon)

Facebook Comments
Kapil Chanderwal

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago