ज़रा हटके

कोरोना वायरस से बचने के लिए लपेटा खुद को प्लास्टिक में, सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब लिए मजे

Passengers Wrap Themselves In Plastic On Flight: कोरोना वायरस ने महामारी का रूप ले लिया है। इसकी वजह से कोहराम मचा हुआ है। चीन में हजारों की तादाद में लोग इससे प्रभावित हैं। बड़ी संख्या में कोरोना वायरस की वजह से लोगों की मौतें भी हो चुकी हैं। ऐसे में कोरोना वायरस से बचने के लिए हर कोई हर संभव उपाय करता हुआ नजर आ रहा है। कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचाव लोग कैसे कर रहे हैं, इसे लेकर तरह-तरह के वीडियो पिछले कुछ समय में सामने आते रहे हैं। एक बार फिर से सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर रहा है।

क्या है वीडियो में?

इन दिनों सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें यह देखा जा सकता है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए दो यात्रियों ने खुद को प्लास्टिक में रैप कर रखा है। जी हां, इन्होंने अपने आप को पूरी तरह से प्लास्टिक में इसलिए कैद कर रखा है, ताकि ये कोरोना वायरस के संपर्क में नहीं आ सकें। यह वीडियो उस फ्लाइट का बताया जा रहा है, जो कि ऑस्ट्रेलिया जा रही थी। दरअसल बीते दिसंबर में पहली बार कोरोना वायरस का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद यह बड़ी तेजी से फैलने लगा। उसी दौरान का यह वीडियो भी बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक अब तक चीन में कोरोना वायरस की वजह से 2500 भी अधिक लोगों को अपनी जानें गंवानी पड़ी हैं।

यह भी पढ़े

ऐसे ढका है प्लास्टिक में

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जिन दो यात्रियों ने खुद को प्लास्टिक में कवर करके रखा है, उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क भी लगाए हुए हैं। हाथों में उन्होंने ग्लव्स तो पहना ही है, साथ में प्लास्टिक का हुड भी उन्होंने पहना हुआ है। ये दोनों यात्री कोरोना वायरस से अपने बचाव के लिए बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं। इन दोनों की एलर्टनेस सोशल मीडिया पर बड़ी सुर्खियां बटोर रही है। अलिसा नाम की एक यूजर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अलिसा द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। अलिसा ने इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही कैप्शन में लिखा है कि मेरी फ्लाइट में मेरे पीछे ये दोनों लोग बैठे हुए हैं। यह दिखा रहा है कि कोरोना वायरस से लोग किस तरह से डरे और सहमे हुए हैं।

आ रहीं मजेदार प्रतिक्रियाएं

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला यात्री ने पिंक कलर का आउटफिट यहां धारण किया हुआ है। साथ ही उन्होंने अपने चेहरे पर एक प्रिंटेड मास्क भी लगा रखी है। वहीं, इस महिला यात्री के बगल में जो शख्स बैठा हुआ है, उसने भी अपने आप को पारदर्शी प्लास्टिक से कवर कर के रखा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो न केवल बड़ी सुर्खियां बटोर रहा है, बल्कि तेजी से वायरल भी होता जा रहा है। इस पर यूजर तरह-तरह की बड़ी ही मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं, जो देखने लायक हैं।

सुरक्षित रहना जरूरी

इस वीडियो पर एक यूजर की ओर से यह कमेंट किया गया है कि खुद के बारे में बुरा महसूस करने से अच्छा तो यही है कि अपने आप को सुरक्षित रखा जाए। हर किसी के पास कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, मेरी सफोकेशन की वजह से मरने की कोई इच्छा नहीं है। वहीं, एक और यूजर ने इन दोनों यात्रियों के खुद को प्लास्टिक से कवर करने पर सवाल खड़े करते हुए लिखा है कि आखिर ये दोनों भी उसी हवा में सांस ले रहे हैं, जिसमें इस विमान में बैठे बाकी यात्री। ऐसे में आखिर ये अपना बचाव किस तरीके से कर पा रहे होंगे।

बाद में क्या होगा?

इसी तरह से एक और यूजर ने यहां पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह लिखा है कि यह वायरस आपके प्लास्टिक से चिपक जाने वाला है। जैसे ही आप इस प्लास्टिक को कभी भी हटा देंगे, उसके बाद आप इसकी चपेट में आ ही जाएंगे। ऐसे में मैं यह सोच रहा हूं कि उसके बाद फिर क्या होगा। एक और यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए यह लिखा है कि हो सकता है कि उन्हें कुछ ऐसा मालूम है, जो हम में से और किसी को नहीं मालूम। तभी तो उन्होंने इस तरह से प्लास्टिक से खुद को कवर करके रखा है। इस यूजर ने लिखा है कि वे नहीं चाहती हैं कि वे लोग सफोकेशन की वजह से मर जाएं। फिर भी वे यह जरूर चाहती हैं कि ये दोनों यात्री सुरक्षित रहें। ऐसे में उन्होंने सही कदम उठाया है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago