ब्यूटी

सुंदर और जवां दिखने के लिए रानियां करती थीं ये काम, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट्स(Beauty Secrets)

Beauty Secrets: रानियां-महारानियां प्राचीन समय में दिखने में कितनी खूबसूरत हुआ करती थीं, हर कोई इससे पूरी तरह से वाकिफ है। वे अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए प्राकृतिक चीजों को ही प्रयोग में लाया करती थीं। आज भी इन प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। यदि आप भी उन महिलाओं में से एक हैं, जो घने बाल और दमकती हुई त्वचा पाने के लिए हमेशा नए-नए तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती रहती हैं, तो हम आपको बता दें कि इन्हें छोड़कर यदि आप उन ब्यूटी सीक्रेट्स (Beauty Secrets) को अपना लें, जिन्हें कि प्राचीन समय में रानियां-महारानियां उपयोग में लाती थीं तो इससे आपकी सुंदरता में चार चांद लग जाएंगे। यहां हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बता रहे हैं।

स्वस्थ त्वचा के लिए नीम (Neem for health Skin)

organicindiausa

किसी-ना-किसी तरीके से नीम का जो पेड़ है, वह बहुत ही लाभकारी होता है। चेहरे से यदि मुहांसों को हटाना है तो इसके लिए नीम की कुछ पत्तियों को लेकर आपको इन्हें पानी में उबाल लेना चाहिए। इसके बाद एक टोनर की तरह आपको रुई में भिगोकर इसे अपने चेहरे पर लगाना है। दही के साथ नींबू को मिलाकर आप चाहें तो एक पैक भी तैयार कर सकती हैं। आपने जब एक बार इसे अपने चेहरे पर लगा लिया है तो अब ठंडे पानी से अपने चेहरे को आप को धो लेना है।

नीम से पाएं चमकदार बाल (Neem for Shiny Hair)

प्राचीन समय में रानियों-महारानियों के बाल एकदम चमकदार हुआ करते थे। उनकी इन चमकदार बालों का राज जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल वे नीम के तेल से अपने शरीर पर मालिश करवाया करती थीं। नीम के तेल से मालिश किये जाने का असर यह होता था कि इससे बालों से रूसी तो समाप्त हो ही जाती थी, साथ में बाल एकदम चमकदार बन जाते थे। ऐसे में आप भी यदि अपने बालों को चमकदार बनाना चाहती हैं, तो नीम के तेल से आपको अपने बालों की मालिश जरूर करनी चाहिए।

चेहरे का ग्लो बढ़ाएगा केसर (Kesar for Glowing Skin)

ndtv

चेहरे के रंग को निखारने के लिए रानियों द्वारा केसर का बड़ा उपयोग किया जाता था। यही वजह थी कि केसर बहुत ही लोकप्रिय हो गया था। ऐसा माना जाता है कि लगभग 13वीं शताब्दी में केसर की खेती फ्रांस में शुरू हुई थी। इसलिए केसर बहुत ही पुराना है। रानियों को शरीर की रंगत को यदि निखारना होता था और चेहरे से झुर्रियों को भी मिटाना होता था तो क्लियोपैट्रा केसर से मिले हुए घोड़ी के दूध से वे स्नान किया करती थीं। यदि आप टैनिंग को हटाना चाहती हैं तो रात में मलाई या दूध में केसर को आपको भिगो कर रख देना है। सुबह में इसे यदि आप चेहरे पर लगाती हैं तो इससे लाभ मिल जाएगा।

शहद मिटाता है दाग-धब्बे व जलन के निशान (Shahad Daag Dhabbe Hatane ke Liye)

onlymyhealth

शहद को उपयोग में लाना लोगों ने 17वीं शताब्दी में ही शुरू कर दिया था। जले हुए निशान पर यदि आप कच्चे शहद को लगाती हैं तो इसमें जो एंटीसेप्टिक और हीलिंग गुण होते हैं, उसे नियमित रूप से इस पर लगाने से ये जलने के दाग एकदम गायब हो जाते हैं। शहद को मलाई, बेसन और चंदन के साथ मिलाकर आप फेस पैक भी बनाकर इसे इस्तेमाल में ला सकती हैं। चेहरे से यह मास्क अशुद्धियों को तो हटा ही देता है, साथ में आपकी त्वचा को बेहद मुलायम और चिकना भी यह बना देता है।

तुलसी करे मुहांसों को दूर (Tulsi for Acne)

oxyglowcosmetics

तुलसी के कुछ बच्चों को पीसकर आपको इसका पेस्ट बना लेना है और इसमें दूध भी मिला देना है। त्वचा पर इसे लगाने से मुंहासे हट जाएंगे और आपकी स्किन हेल्दी बनेगी। प्राचीन काल में जब टूथपेस्ट नहीं थे तो दांत को साफ करने के लिए तुलसी की पत्तियों को पीसकर उसमें संतरे के छिलके के पाउडर को मिला दिया जाता था और लगाया जाता था।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

1 day ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

2 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 days ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

1 week ago