Dark Skin Glowing Tips: बाजार में मिलने वाले फेयरनेस क्रीम गोरा बनाने का दावा तो करते हैं, लेकिन जब तक आप अपनी त्वचा की देखभाल ठीक तरीके से नहीं करतीं, तब तक आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं की गोरी रंगत वाली लड़कियों की तुलना में सांवले रंग वाली लड़कियां ज्यादा आकर्षक होती हैं, इसके बावजूद जिन लड़कियों का रंग सावला होता है, अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए उन्हें बड़ी मेहनत भी करनी पड़ती है। यदि आप अपनी त्वचा की क्लींजिंग, नियमित रूप से कराती हैं, टोनिंग और मॉस्चराइजिंग भी आप यदि रूटीन से करवाती हैं तो इससे आपके लिए दमकती हुई त्वचा पाना कोई मुश्किल बात नहीं होती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि जिन लड़कियों का रंग सावला है, वे किन तरीकों से अपने चेहरे को ग्लोइंग बना सकती हैं।
Dark Skin Glowing Tips – करें व्यायाम
![Dark Skin Glowing](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/04/Dark-Skin-Glowing-Tips-1.jpg)
ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए। जब आप जिम में घंटों पसीना बहाती हैं, तो इससे आपके शरीर में रक्त का संचार बढ़ जाता है। कैलोरी इससे बर्न होने लगती है। ऐसे में आपकी त्वचा भी दमकती हुई नजर आने लगती है।
करें स्क्रबिंग – Dark Skin Glowing Tips
![Scrubbing Face Skin](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/04/Scrubbing-Dark-Skin.jpg)
डार्क कांप्लेक्शन की टैनिंग को यदि आप हटाना चाहती हैं तो इसके लिए आपका स्क्रबिंग कराना बहुत ही जरूरी होता है। आपको इसके लिए एक दिन शहद, चीनी और नींबू को इस्तेमाल में लाना पड़ेगा। अगले दिन आप ओट्स और दूध मिलाकर एक्सफोलिएट अपनी स्क्रीन पर कर सकती हैं। आप इनका इस्तेमाल करके अपनी गर्दन के साथ होंठ और आंखों के आसपास के हिस्से को भी साफ कर सकती हैं।
सफाई हाथ-पांव और घुटनों की
![cleaning hands, feet and knees | Dark Skin Glowing Tips](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/04/cleaning-hands-feet-and-knees-Dark-Skin-Glowing-Tips.jpg)
आपके हाथ-पैर और घुटने जो कि धूप में एक्सपोज होते हैं, उनकी सफाई के लिए आपको पैक तैयार करना चाहिए। इसके लिए आपको आधा कप पपीते का गूदा निकाल लेना है। एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक बड़ा चम्मच शहद और एक अंडे के सफेद भाग को लेकर मिला देना है। फिर 15 मिनट तक आप अपने हाथों और घुटनों पर लगाकर इन्हें सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से इसे धो लें।
यह भी पढ़े
वाकई सुंदर दिखना है तो इन 5 देशों की महिलाओं के जानें ये Beauty Secrets
लगाएं अंडे का फेस पैक
![apply egg face pack | Dark Skin Glowing Tips](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/04/apply-egg-face-pack-Dark-Skin-Glowing-Tips.jpg)
इसके लिए आपको अंडे का सफेद हिस्सा लेना है। इसमें चंदन पाउडर, ग्लिसरीन, बेसन और टमाटर का रस मिला देना है। इससे गाढा पेस्ट तैयार हो जाएगा। इसे कम-से-कम 7 दिनों तक लगाना है। इससे त्वचा में दमक आ जाएगी।
खीरे और नींबू का जूस
अपने चेहरे को यदि आप ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको अपने चेहरे पर नींबू और खीरे का रस मिलाकर लगाना पड़ेगा। केवल चेहरे पर ही नहीं, बल्कि अपने पूरे शरीर पर आप इस जूस को लगा सकती हैं। नहाने से 15 मिनट पहले आपको ऐसा करना है। इससे आपकी त्वचा का रूखापन दूर हो जाएगा।
धूप में जाने से पहले ये कर लें
यदि आप धूप में निकल रही हैं तो इससे पहले आपको अपनी स्क्रीन पर सनस्क्रीन लोशन जरूर लगा लेना चाहिए। साथ में अपने चेहरे की क्लींजिंग पर भी आपको ध्यान देना चाहिए। चेहरे को दिन में दो बार से ज्यादा धोने से आपको बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपका चेहरा रुखा पड़ सकता है।
रखें खुद को हाइड्रेट
कम से कम 12 गिलास पानी आपको रोजाना पीना चाहिए। सर्दी का मौसम भी आ जाए तब भी पानी पीने में कोई कमी नहीं करनी चाहिए। पानी पीने से शरीर में जो विषाक्त पदार्थ होते हैं, वे शरीर से बाहर निकल जाते हैं। आप चाहें तो पानी की जगह नारियल पानी, गाजर और अंगूर का जूस भी पी सकती हैं।
लगाएं नाइट फेस पैक
रात में जब आप सोने जा रही हैं तो इससे पहले दूध में भिगोए हुए चार बादाम आपको पीस लेने हैं। इन्हें आपको अपने चेहरे के साथ गर्दन पर लगाना है। सुबह जब उठती हैं तो ठंडे पानी से इसे धो लीजिए। रोजाना 15 दिनों तक यदि आप ऐसा करती हैं तो इससे आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी।