Coconut Oil For Wrinkles: किसी भी महिला के लिए झुर्रियां किसी बुरे सपने से कम नहीं होती हैं। सुंदरता को एक तरीके से झुर्रियां बर्बाद ही कर देती हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा से जुड़ी कई तरह की परेशानियां अपनी गिरफ्त में लेने लगती हैं। सबसे ज्यादा उम्र बढ़ने के साथ कोई समस्या बढ़ती है तो वह है झुर्रियों की समस्या। यहां हम आपको कुछ नेचुरल तरीके इस समस्या से निजात पाने के लिए बता रहे हैं।
वर्जिन नारियल तेल का चुनाव आपको झुर्रियों को दूर करने के लिए करना चाहिए। सबसे पहले तो आपको ठंडे पानी से अपने चेहरे को अच्छी तरीके से साफ कर लेना है। फिर टॉवल से इसे ठीक तरीके से साफ कर दीजिए। इसके बाद नारियल तेल की कुछ बूंदे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 5 से 10 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में मसाज कीजिए। सोने से पहले रात के वक्त आपको ऐसा करना है। रातभर इसके बाद ऐसे ही छोड़ देना है। आपकी त्वचा से उन रेडिकल्स को नारियल दूर कर देता है जो कि आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले होते हैं। झुर्रियों को भी यह कम कर देता है।
झुर्रियों की समस्या में नारियल तेल के साथ कैस्टर ऑयल का प्रयोग करने से आपको फायदा मिल सकता है। कैस्टर ऑयल दरअसल आपकी त्वचा की कंडीशनिंग करता है। साथ ही नारियल का तेल उम्र बढ़ने को प्रदर्शित करने वाले कई संकेतों को दूर कर देता है। साथ में जब दोनों का इस्तेमाल आप करती हैं तो इससे आपकी त्वचा एकदम जवां दिखने लगती है। आपको इसके लिए नारियल तेल की दो से तीन बूंदें के साथ कैस्टर ऑयल मिला देना है और सर्कुलर मोशन में चेहरे का मसाज करना है। त्वचा में जब यह ऑयल अवशोषित हो जाए तो इसे अपनी त्वचा में एक घंटा तक लगाकर रखना है। रोजाना इसके प्रयोग से फर्क जल्दी दिखने लगेगा।
शहद में एंटीऑक्सीडेंट भरे होते हैं जो कि आपकी त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं। प्राकृतिक तरीके से आपकी त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखकर ये इसे चमकदार बना देते हैं। नारियल के तेल में थोड़ा शहद आपको मिला देना है और झुर्रियों वाली स्क्रीन पर लगाकर एक घंटा तक रखना है। इसके बाद ठंडे पानी से इसे धो लेना है।
एस्ट्रिजेंट के तौर पर आपकी त्वचा के लिए एप्पल साइडर सिरका काम करता है। आपको एप्पल साइडर विनेगर में थोड़ा पानी मिला लेना है और कॉटन से चेहरे व गर्दन को साफ कर लेना है। फिर सोते वक्त रात में नारियल के तेल की कुछ बूंदों से अपने चेहरे को मसाज कर लेना है। अगली सुबह पानी से चेहरे को धो लेना है।
यह भी पढ़े
नारियल के तेल में आपको चुटकीभर हल्दी मिला देना है। चेहरे पर अच्छी तरह से मिलाकर इसे लगा लेना है। हल्दी स्किन के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। झुर्रियों को दूर करने में यह मददगार होती है।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…