Bollywood Famous Singer: बॉलीवुड में खूबसूरत अभिनेत्रियों की कमी नहीं है। ऐसा नहीं है कि केवल अभिनेत्री ही बॉलीवुड में बड़ी खूबसूरत हैं, बल्कि बहुत सी ऐसी सिंगर्स भी बॉलीवुड में हैं जो न केवल अपनी आवाज की खूबसूरती की वजह से जानी जाती हैं, बल्कि उनकी सुंदरता भी बड़ी-बड़ी बॉलीवुड अभिनेत्रियों से कम नहीं है। यदि इनको भी बड़े पर्दे पर मौका मिल जाए तो इसमें कोई संदेह नहीं कि अपनी खूबसूरती के दम पर वे छा जाएंगी। यहां हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही 6 मशहूर सिंगर्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी खूबसूरती बॉलीवुड (Bollywood Famous Singer) की जानी-मानी अभिनेत्रियों से कहीं भी कम नहीं जा सकती।
इस कड़ी में सबसे पहले नाम नेहा भसीन का आता है। नेहा के गाने आपने जरूर सुने होंगे। ये केवल बॉलीवुड के गाने ही नहीं, बल्कि पंजाबी फिल्मों में भी गाती हैं। कई पंजाबी एल्बम में ये आवाज दे चुकी हैं। लड़कियों की सबसे पहली विवा बैंड के तौर पर भी नेहा को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। सोशल मीडिया में नेहा अक्सर छाई हुई रहती हैं। वे अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस बहुत ही पसंद करते हैं। इनकी तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यदि उन्हें बॉलीवुड में बड़े पर्दे पर मौका मिल गया तो वे कितना धमाल मचा सकती हैं।
अनुष्का बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत सिंगर्स से एक हैं, जिनकी आवाज़ का जादू सबसे पहले दम मारो दम में बहुत ही लोकप्रिय हुआ था। वे अक्सर अपनी स्टाइल की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उनकी खूबसूरती पर भी सोशल मीडिया में उनके फैन्स लट्टू होते रहते हैं। तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी उन्होंने बहुत से गाने गाए हैं। अनुष्का की खासियत यह भी है कि वे म्यूजिक भी कंपोज कर चुकी हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया में चर्चा का केंद्र बनी हुई रहती हैं
यह भी पढ़े:
बॉलीवुड की खूबसूरत सिंगर्स की बात की जाए तो उनमें से एक नीति मोहन भी हैं। वे एक लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर हैं। उनकी आवाज का जादू बॉलीवुड में चल चुका है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि भले ही वे 39 वर्ष की हो चुकी हैं, लेकिन उनके चेहरे पर जो क्यूटनेस नजर आती है, उसके लोग अब भी दीवाने हुए जाते हैं। सोशल मीडिया में जब वे अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं तो उन पर कमेंट करने वालों की और इन फोटोज को लाइक करने वालों की तो जैसे बाढ़ ही आ जाती है। नीति मोहन की बहनें शक्ति और मुक्ति मोहन भी हैं, जो भी ग्लैमर इंडस्ट्री में प्रवेश कर चुकी हैं।
बॉलीवुड में वर्तमान में नेहा कक्कर किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। इस वक्त बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय सिंगर्स में से वे एक हैं। नेहा कक्कर की आवाज का जादू बॉलीवुड में चल रहा है। जितने भी पुराने गानों के रीमेक सामने आ रहे हैं, उनमें से अधिकतर में नेहा कक्कड़ को अपनी आवाज देते हुए देखा जा रहा है। इनके बारे में तो यह भी कहा जाता है कि उन्होंने केवल 4 वर्ष की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। सबसे बड़ी बात यह है कि नेहा कक्कर केवल अपनी आवाज की वजह से ही नहीं, बल्कि अपनी खूबसूरती और क्यूटनेस की वजह से भी अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज कर रही हैं। कई म्यूजिक एल्बम में भी नेहा कक्कर अपनी आवाज और खूबसूरती का लोहा मनवा चुकी हैं।
चिट्टियां कलाइयां, बेबी डॉल जैसे गाने जो बॉलीवुड में बहुत ही लोकप्रिय हो गए थे, इन्होंने कनिका कपूर को एक खास पहचान दिलाई थी। सबसे बड़ी बात यह है कि कनिका कपूर बेहद खूबसूरत भी नजर आती हैं। अपने गानों के लिए उन्हें तो फिल्मफेयर का वार्ड तक मिल चुका है। नीली आंखों की वजह से और बेहद क्यूट चेहरे की वजह से कनिका कपूर अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करती हुईं नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन्स फ्लाइंग भी गजब की है।
बॉलीवुड की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल को पहचान सारेगामापा से मिली थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बॉलीवुड में देवदास के लिए उन्होंने सबसे पहला गाना बैरी पिया गाया था, जो कि बहुत ही लोकप्रिय हो गया था। श्रेया घोषाल आज बॉलीवुड (Bollywood Famous Singer) की जानी-मानी आवाज हैं। साथ में अपनी खूबसूरती की वजह से श्रेया घोषाल को कई विज्ञापनों में भी काम करते हुए देखा जा चुका है।
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…
Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…
Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…
Benefits of Roasted Chana with Jaggery In Hindi: शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए…