Featured

महीने के अंत तक इस राइजिंग स्टार के साथ सात फ़ेरे ले सकती है नेहा कक्कड़!

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर्स में शुमार नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) वो नाम है जिसने बहुत कम समय में ही लोगों के दिलों में अपनी ख़ास जगह बना ली। इतनी तादाद में लोग उन्हें फॉलो करते हैं कि, उनके गानों की बात छोड़ दें तो उनके पोस्ट भी काफी वायरल हो जाते हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार इन दिनों नेहा से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है, इसके अनुसार नेहा जल्द ही महसूर शो “राइजिंग स्टार”(Rising Star) के एक कंटेस्टेंट के साथ इस महीने के आखिर तक शादी के बंधन में बंध सकती हैं। आइये जानें क्या है ये पूरी खबर।

“राइजिंग स्टार” के फर्स्ट रनर अप के साथ शादी कर सकती है नेहा

ख़बरों की माने तो बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) जल्द ही “इंडियाज राइजिंग स्टार” के फर्स्ट रनर अप रह चुके रोहनप्रीत(Rohanpreet) के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। बताया यह भी जा रहा है कि, दोनों इसी महीने के आखिर तक शादी कर सकते हैं। एक तरफ जहाँ यह खबर आ रही है कि, रोहनप्रीत और नेहा इस महीने दिल्ली में शादी कर सकते हैं वहीं दूसरी तरफ दोनों की तरफ से इस बारे में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रोहनप्रीत की मैनेजर ने इस खबर को महज एक अफवाह बताया और कहा कि, “दोनों ने साथ में गाना किया है इसलिए इस तरह की खबरें आ रही हैं, रोहनप्रीत का अभी शादी का कोई प्लान नहीं है।”

नेहा और रोहनप्रीत ने इस गाने में किया है साथ काम

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा(Neha Kakkar) और रोहनप्रीत ने एक साथ “डायमंड दी छल्ला” गाने में साथ काम किया है। नेहा ने रोहन के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया था, इस वीडियो में भी दोनों डायमंड दी छल्ला गाने का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े

इसी वीडियो को रोहनप्रीत ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। बहरहाल अभी दोनों की तरफ से शादी को लेकर कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अटकलों का बाजार गर्म है।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago