आज के समय में ज्यादातर लोगो की हाइट बहुत ही छोटी होती है। लेकिन हर कोई इंसान चाहता है कि उसकी हाइट अच्छी हो। लोग अपनी हाइट बढ़ाने के लिए बहुत से तरीके अपनाते है। इंटरनेट के आंकड़ों के अनुसार भारत में पुरुषों की एवरेज हाइट 5 फिट 5 इंच और महिलाओ की 5 फिट है। छोटी हाइट को लेकर आज के समय में हर कोई परेशान है। हाइट बढ़ाने के लिए आज हम इस लेख में कुछ आसान से तरीके बताने जा रहे है।
हाइट बढ़ाने के लिए कुछ आसान तरीके (How to increase Height in Hindi)
1. खान पान – शरीर के सही विकास के लिए संतुलित एवं पौष्टिक भोजन बहुत ज्यादा जरूरी होता है। हाइट बढ़ाने के लिए आहार के इस नियमो का पालन करे।
- अपने दैनिक आहार में मांस, मछली, सोयाबीन, मूंगफली, दालों आदि शामिल करे, इनमें प्रचुर मात्रा मे प्रोटीन पाया जाता है।
- हाइट बढ़ाने के लिए कैल्शियम, जिंक, फोस्फोरस, मैग्नीशियम आदि खनिज लवणों का नियमित सेवन करे जैसे हरी सब्जियों, ड्राई फ्रूट्स, फल, दही, छाछ आदि
- अपने दैनिक आहार में विटामिन से भरपूर आहार शामिल करे। जैसे की दूध, दही, अंकुरित अनाज, फल, सब्जियाँ आदि। शरीर के विकास के लिए विटामिन ए, बी, सी, डी तथा अन्य विटामिन का होना बहुत जरुरी है।
2. व्यायाम – व्यायाम भी हाइट बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। हर रोज सुबह 20 से 30 मिनट्स तक भ्रमण करे। हर दिन जितना आप रस्सी कूद सकते है उतनी रस्सी कूदे। रस्सी कूदने से वजन कण्ट्रोल होता है साथ-साथ ये हाइट को बढ़ाने में भी बहुत उपयोगी होती है। इसके अल्वा तैराकी से भी हमारे शरीर की हाइट बढ़ती है तैरने से हमारे पूरे शरीर का रक्त संचार बढ़ता है।
ताड़ासन – ये योग कद बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण आसन है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सामान्य अवस्था में खड़े हो जाये। इसके बाद हथेलियों को जोड़ कर ऊपर की और करके पाँव के पंजो पर खड़े हो जाए। इससे पाँव की मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं।
भुजंगासन – हाइट बढ़ाने के लिए ये योग भी बहुत उपयोगी आसन है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाए। लेटने के बाद कमर के आगे के हिस्से को ऊपर की और उठाये। रीढ़ की हड्डी और कमर की एक्सरसाइज कद बढ़ाने में बहुत सहायता करती है।
सूर्य नमस्कार – इस योग का लाभ पुरे शरीर को मिलता है। इस आसन को करने से शरीर को विटामिन डी मिलता है। विटामिन डी हमारे शरीर की हड्डियों के विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। सूर्य नमस्कार करने से हमारे शरीर की हाइट बहुत जल्दी बढ़ती है।
3. नींद हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। जब हम सोते है तो हमारे शरीर में टिश्यू (ऊतक) का नया निर्माण और उनको ठीक करने का कार्य होता है। गहरी नींद से हमारे शरीर का तनाव कम होता है। इससे हमारे शरीर के विकास में सहायता मिलती है।
4. नशा – नशे से हमारे शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान होते है। नशे करने से हमारे शरीर की ग्रोथ रुक जाती है। शराब, धूम्रपान , तम्बाकू आदि का सेवन करने से लम्बाई बढ़ने की गति धीमी पड़ जाती है। इसलिए हमे किसी प्रकार नशा नहीं करना चाहिए।
ये भी पढ़े: 7 दिनों में वजन कैसे घटाएं
प्रशांत यादव