पॉजिटिव स्टोरी

कोरोना से डरे बुजुर्ग दंपति की इस धाविका ने की मदद, 45 मिनट से थे कार में बंद (Coronavirus News)

Coronavirus News: कोरोना वायरस के संक्रमण के तेजी से फैलने की वजह से दुनियाभर में इसे लेकर त्राहिमाम की स्थिति पैदा हो गई है। वायरस के लगातार नये इलाकों में अपने पैर पसारने की वजह से लोगों को धीरे-धीरे अपने घरों के अंदर ही सीमित होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संक्रमण का भय लोगों के मन में बैठ गया है। वे काफी डरे-सहमे भी नजर आ रहे हैं। जो लोग कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं, वैसे कई लोगों को तो कई जगहों पर ताने तक लोगों के सुनने पड़ रहे हैं। इसी बीच एक धाविका ने कुछ ऐसा किया है कि उनकी हर ओर तारीफ होने लगी है।

धाविका ने किया ट्वीट

अमेरिका में ओरेगन प्रांत में धाविका रिबेको मेहरा ने एक बुजुर्ग दंपति की मदद की है ग्राॅसरी खरीदने में। उनके इस मदद की खबर सामने आने के बाद अधिकतर लोग उनकी सराहना करते हुए देखे जा रहे हैं। रिबेको मेहरा इस वक्त 25 साल की हैं। वे एक प्रोफेशनल धाविका हैं। बीते दिनों उन्होंने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि हाल ही में उन्होंने किस तरह से कोरोना वायरस की वजह से डरे हुए एक बुजुर्ग दंपति की मदद की थी। उनके द्वारा इस ट्वीट को किये जाने के बाद यह तेजी से वायरल हो गया और जिसने भी इसे पढ़ा वह खुद को रिबेको की तारीफ करने और उनके काम की सराहना करने से नहीं रोक पाया।

वायरल हो गया ट्वीट (Coronavirus News)

ट्वीट करने के कुछ ही समय के भीतर यह वायरल हो गया। ट्वीट करते के साथ लगभग 50 हजार लोगों द्वारा इस ट्वीट को न केवल लाइक किया गया, बल्कि करीब 10 हजार लोगों ने इसे री-ट्वीट भी कर दिया। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। अगले दिन भी करीब 31 हजार लोगों ने इस ट्वीट को री-ट्वीट तो किया ही, साथ ही एक लाख से अधिक लोगों ने इस ट्वीट को लाइक भी कर दिया। इस ट्वीट में रिबेको ने लोगों से यह अपील की थी कि इस वक्त जो महामारी फैली है, इस दौरान जो भी जरूरतमंद लोग हैं, उनकी मदद करने से कोई भी पीछे नहीं हटें। उन्होंने इसमें बताया कि पिछले हफ्ते वे खरीदारी के लिए एक ग्रासरी की दुकान पर गई थीं। एक महिला की आवाज उन्हें उस दौरान सुनाई दी। उन्होंने देखा कि वह मदद की गुहार लगा रही थी।

यह भी पढ़े

क्या बताया ट्वीट में?

RapidLeaks

रिबेको ने अपने ट्वीट में बताया कि आवाज सुनकर जब वे कार के पास पहुंचीं तो वहां एक बुजुर्ग दंपति को देखा। उन्होंने उनसे कहा कि उन्हें कोरोना वायरस (Coronavirus ) का डर सता रहा है। उन्हें दुकान से कुछ सामान खरीदने हैं, मगर वे जा नहीं पा रहे। ऐसे में सामान खरीदने में वे उनकी मदद चाहते हैं। रिबेको के मुताबिक उनकी उम्र 80 साल से भी अधिक की थी। उन्होंने रिबेको से यह भी कहा कि बुजुर्गों पर कोरोना वायरस के अधिक असर की बात सुनने के बाद से वे भयभीत हैं। कोई औलाद भी उनकी नहीं है, जो उनकी मदद करे। साथ ही वे 45 मिनट से इस दुकान के बाहर मदद का इंतजार कर रहे हैं।

डर के माहौल में करें मदद (Coronavirus News)

रिबेको ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उन्होंने उन्हें 100 डाॅलर और सामान की लिस्ट दे दी। स्टोर में टाॅयलेट पेपर के लिए लोग पागल थे। साबुन भी दो ही बचे थे। एक महिला ने ये भी ले लिये थे, मगर एक साबुन उन्होंने उन्हें दे दिया। स्टोर में बेहद परेशान लोग दिख रहे थे। फिर भी कुछ लोग मददगार भी थे। रिबेको के मुताबिक सामान लेकर जल्दी से उन्होंने बुजुर्ग दंपति तक पहुंचाया और बैलेंस देकर लौट गईं। जल्दबाजी में वे उनका नंबर नहीं ले सकीं। रिबेको का कहना है कि डर के माहौल में केवल अपने बारे में सोचना सही नहीं। जरूरतमंदों की मदद करना भी जरूरी है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago