Most Dismissals In Career: दोस्तों क्रिकेट के खेल में विकेट कीपर एक ऐसा खिलाडी होता है जो खेल को बहुत करीब से देखता है। विकेट के ठीक पीछे खड़े होकर ये खिलाड़ी अपनी टीम को बल्लेबाज़ों की चाल के बारे में बताते रहता हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो क्रिकेट में विकेट कीपिंग सबसे मुश्किल काम है। क्योंकि पलक झपकते ही 150 किमी से भी तेज़ गति की गेंद आपकी और आ रही होती है। और ऐसे में उस गेंद को पकड़ना सच में ही बहुत मुश्किल काम होता है। किसी भी गेंदबाज़ की सफलता में उस टीम के विकेटकीपर का बहुत बड़ा योगदान रहता है। एक विकेट कीपर अपनी चीते जैसी फुर्ती से हर एक गेंद को रोकता है और बाज़ की पैनी नजर से पुरे खेल को करीब से देखता है।
आज हम आपको क्रिकेट की दुनिया के 6 सबसे सफल विकेटकीपर के बारे में बताएँगे।
Player | Span | Mat | Inns | Dis | Ct | St |
MV Boucher (SA) | 1997-2012 | 467 | 596 | 998 | 952 | 46 |
AC Gilchrist (AUS) | 1996-2008 | 396 | 485 | 905 | 813 | 92 |
MS Dhoni (IND) | 2004-2019 | 538 | 608 | 829 | 634 | 195 |
KC Sangakkara (SL) | 2000-2015 | 594 | 499 | 678 | 539 | 139 |
IA Healy (AUS) | 1988-1999 | 287 | 392 | 628 | 560 | 68 |
Q de Kock* (SA) | 2012-2022 | 256 | 292 | 498 | 461 | 37 |
Most Dismissals In Career | Wicketkeeping Records
1. मार्क बाउचर ( अफ्रीका) :- Wicketkeeping Records
![Mark Boucher | Most Dismissals In Career](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2022/09/Mark-Boucher.jpg)
दक्षिण अफ्रीका का यह विकेटकीपर विकेट के पीछे खड़े होकर पुरे खेल को बदल देता था। मार्क बाउचर ने 1997 से लेकर 2012 तक दक्षिण अफ्रीका की विकेट के पीछे कमान संभाली। इस दौरान उन्होंने 467 अंतरराष्ट्रीय मैचों में विकेट कीपिंग की। अपने करियर के 467 मैचों की 596 परियों में मार्क बाउचर ने विकेट के पीछे 998 शिकार किये। इस दौरान उन्होंने 952 कैच व 46 स्टम्पिंग की। एक पारी में विकेट के पीछे उन्होंने 6 कैच पकड़े हैं।
2. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) :-
![Adam Gilchrist | Most Dismissals In Career](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2022/09/Adam-Gilchrist.jpg)
एडम गिलक्रिस्ट ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण साल 1996 में किया था। साल 1996 से लेकर 2008 तक 396 मैचों की 485 पारियों में गिलक्रिस्ट ने विकेट के पीछे 905 शिकार किये हैं। जिनमें 813 कैच व 92 स्टम्पिंग शामिल हैं। गिलक्रिस्ट ने एक पारी में सर्वाधिक 6 कैच पकडे हैं। आस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ ग्लेन मैक्ग्रॉ ने कहा कि मेरी सफलता के पीछे गिलक्रिस्ट का बहुत बड़ा योगदान है।
यह भी पढ़े: हरभजन सिंह ने फ़ील्ड पर किये गए दुर्व्यवहार के लिए माँगी माफ़ी, देखिये वीडियो
3. महेंद्र सिंह धोनी (भारत) :- Most Dismissals In Career
![MS Dhoni | Most Dismissals In Career](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2022/09/MS-Dhoni.jpg)
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल विकेट कीपर और कप्तान हैं। धोनी ने अपना इंटरनेशनल करियर वर्ष 2004 में शुरू किया था। धोनी ने अपने करियर के 538 मैचों की 608 पारियों में विकेट के पीछे 634 कैच व 195 स्टंपिंग सहित 829 शिकार किये हैं। 195 स्टम्पिंग के साथ धोनी सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर हैं। धोनी ने एक पारी में 6 कैच पकड़े हैं। धोनी ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच 2019 में खेला था।
4. कुमार संगकारा (श्रीलंका):-
![Kumar Sangakkara | Most Dismissals In Career](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2022/09/Kumar-Sangakkara.jpg)
श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेट कीपर कुमार संगकारा ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण 2000 में किया। कुमार संगकारा ने अपने करियर के 594 मैचों की 499 परियों में 678 शिकार किये। जिनमें 539 कैच व 139 स्टम्पिंग शामिल है। विकेट के पीछे 139 स्टम्पिंग के साथ कुमार संगकारा स्टंपिंग के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। क्रिकेट की एक पारी में संगकारा ने 5 कैच पकड़े हैं। संगकारा ने साल 2015 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है।
5. इयान हिली (ऑस्ट्रेलिया):- Wicketkeeping Records
![Ian Healy | Wicketkeeping Records](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2022/09/Ian-Healy.jpg)
एडम गिलक्रिस्ट के पहले विकेट के पीछे ऑस्ट्रेलिया की कमान पूर्व विकेट कीपर इयान हिली ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। इयान हिली ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर के 287 मैचों की 392 पारियों में 628 शिकार के साथ पांचवें सफल विकेट कीपर हैं। जिसमें 560 कैच और 68 स्टम्पिंग शामिल हैं। एक पारी में 6 कैच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
6. क्विंटन डी कॉक (दक्षिण आफ्रिका) :- Most Dismissals In Career
![Quinton de Kock | Most Dismissals In Career](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2022/09/Quinton-de-Kock.jpg)
दक्षिण आफ्रिका के इस विकेटकीपर ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण साल 2012 में किया था। 2012 से लेकर अब तक में डी कॉक ने 255 मैचों की 291 पारियों में 496 शिकार किये हैं। क्विंटन डी कॉक ने विकेट के पीछे 459 कैच और 37 स्टंपिंग किये है। एक मैच में 6 कैच उनके करियर का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह अभी नियमित रूप से आफ्रिका के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं।
आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेंट करके बताएं , और इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। हम इसी तरह से क्रिकेट से जुड़ी हुई हर एक छोटी बड़ी जानकारी को आपसे साझा करते रहेंगे। धन्यवाद