Young Indian Players To Watch In IPL 2023: 31 मार्च से आईपीएल के 16 वें सीजन का शुभारंभ हो चुका है और सभी टीमें टूर्नामेन्ट में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन इन सभी चीज़ों के बीच खिलाड़ियों की चोटों ने मैनेजमेंट का सिरदर्द बढ़ा दिया है, टूर्नामेंट में चोटों का आलम तो इस प्रकार से है की कुछ फ्रेंचाइजियों को अपने कप्तान तक बदलने पड़े हैं। तो ऐसे में सीनियर प्लेयर्स की अनुपस्थिति में युवाओं के पास अच्छा प्रदर्शन करने का मौका आ जाता है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही भारतीय युवा खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके प्रदर्शन के ऊपर पैनी नजर रखना जरुरी है।
Young Indian Players To Watch In IPL 2023 | इन खिलाड़ियों से हैं काफ़ी उम्मीदें
यश धुल(दिल्ली कैपिटल्स)
![Young Indian Players To Watch In IPL 2023](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2023/04/Yash-Dhull.jpg)
यश धुल की उम्र महज 20 साल है और उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय अंडर 19 टीम को चैंपियन बनाया था। यश धुल अभी आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं। घरेलु टूर्नामेंट्स में भी यश धुल ने अच्छा प्रदर्शन किया है, यश ने अपने करियर में अभी तक महज 8 टी 20 मैच ही खेले हैं जिसमें उन्होंने 363 रन बनाए हैं। ऐसी स्थिति में देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स की मैनेजमेंट उनका इस्तेमाल कैसा करती है।
हर्षित राणा(कोलकाता नाइट राइडर्स)
![Young Indian Players To Watch In IPL 2023](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2023/04/Harshit-Rana.jpg)
हर्षित राणा को आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है और हर्षित ने अभी आईपीएल के महज 2 ही मैच खेले हैं जिनमें उन्हें सिर्फ एक ही सफलता मिली है। बात करें हर्षित के घरेलु स्तर में प्रदर्शन की तो, हर्षित दिल्ली की तरफ से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में 21 विकेट चटकाए थे इसके साथ ही इनके बल्ले से उपयोगी रन भी निकले थे। शिवम मावी जैसे ऑलराउंडर की अनुपस्थिति में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इनका इस्तेमाल कैसे करती है यह देखने लायक होगा।
तिलक वर्मा(मुंबई इंडियंस)
![Young Indian Players To Watch In IPL 2023](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2023/04/Tilak-Varma-IPL-2022.jpg)
हार्दिक पंड्या और कायरन पोलार्ड जैसे आक्रामक खिलाड़ियों के बाद ऑलराउंडर तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। तिलक वर्मा 2022 से मुंबई इंडियंस के साथ हैं और पिछले साल इन्होने कई मौकों पर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा भी 2 अप्रैल को बैंगलोर के विरुद्ध खेलते हुए तिलक ने नाबाद 84 रनों की आक्रामक पारी खेली थी। अगर तिलक पिछले साल की तरह इस साल भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो राष्ट्रीय टीम के दरवाज़े उनके लिए खुल सकते हैं।
अविनाश सिंह(रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
![Young Indian Players To Watch In IPL 2023](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2023/04/Avinash-Singh.jpg)
उमरान मलिक के बाद अगर किसी दूसरे भारतीय तेज़ गेंदबाज़ की बात होती है तो उसमें अविनाश सिंह का नाम सबसे ऊपर आता है। अविनाश सिंह लगातार 150 किमी प्रतिघंटा की रफ़्तार से गेंदबाज़ी करने में सक्षम हैं। ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मैनेजमेंट इनका इस्तेमाल कैसे करती है यह बेहद ही दिलचस्प होगा।
राजवर्धन हैंगरगेकर(चेन्नई सुपर किंग्स)
![Young Indian Players To Watch In IPL 2023](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2023/04/IPL-2.jpg)
राजवर्धन हैंगरगेकर भारतीय अंडर 19 विनिंग टीम 2022 के प्रमुख सदस्य थे, इनको इस साल आईपीएल की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने ख़रीदा है। राजवर्धन हैंगरगेकर ने आईपीएल के दोनों मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अनुसार राजवर्धन हंगरगेकर भारत के अगले बॉलिंग सुपरस्टार साबित हो सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा की चेन्नई सुपर किंग्स की मैनेजमेंट राजवर्धन हंगरगेकर का इस्तेमाल कैसे करती है।
- इन बल्लेबाज़ों के नाम दर्ज हैं आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारियां।
- करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं वर्ल्ड कप विनर सुरेश रैना, आइये जानते हैं चिन्ना थाला की कुल नेटवर्थ के बारे में।
- इन सभी खिलाड़ियों के अलावा, आयुष बदोनी, साई किशोर और शाहरुख़ खान और राहुल तेवतिया के प्रदर्शन पर सभी की नजर रहेंगी