ज़रा हटके

Coronavirus के शक में महिला को किया बॉक्स में लॉक, चीन के जुल्म के कई वीडियो वायरल

कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप चीन में काफी बढ़ गया है। इसकी वजह से यहां अफरतफरी मची हुई है। अब तक 900 से भी अधिक लोग अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। यहां 40 हजार 171 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं। पूरे चीन में लगभग दो लाख लोग इस वक्त डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है। इसी क्रम में चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें कोरोना वायरस के संक्रमण में आए लोगों के साथ चीन के अधिकारियों द्वारा बुरा बर्ताव करते हुए देखा जा रहा है।

क्या है वीडियो में?

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला को बॉक्स में डालते हुए दिखाया जा रहा है। एक ट्रक में बॉक्स रखा गया है, जिसमें इस महिला को डाला जा रहा है। जैसे ही महिला को बॉक्स में डालकर इसका लॉक लगाया जाता है, यह महिला चीखना शुरू कर देती है। महिला के चीखने की आवाज बॉक्स के बाहर तक आ रही है। बॉक्स का लॉक लगाए जाने के बाद महिला एकदम बेचैन हो उठती है और मदद की गुहार लगाने लगती है।

यह भी पढ़े:

हिम्मत बंधा रहा पार्टनर

punjab kesari

वीडियो में यह भी देखने को मिल रहा है कि महिला का पार्टनर भी उसके साथ मौजूद है। बॉक्स के बाहर खड़े होकर वह अपनी इस पार्टनर की हिम्मत बंधाने का पूरा प्रयास करता हुआ नजर आ रहा है। फिर भी जब बॉक्स पर लॉक लगाया जाता है, तो महिला चीखना शुरू कर देती है। चीन में दरअसल इस वक्त कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को एकदम अलग रखा जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस का संक्रमण बाकी लोगों में उनसे न फैले।

कार से महिला को खींच निकाला

इसके अलावा भी चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के साथ बरती जा रही क्रूरता का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के शक में चीन के पुलिस अधिकारी एक महिला के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। इस महिला को एक कार में से पुलिस द्वारा जबरदस्ती खींचकर बाहर निकाल लिया जाता है। महिला चीखती रहती है, लेकिन चीन की पुलिस पर इसका कोई असर नहीं होता। इस महिला को कार से बाहर निकाल कर सड़क पर ही छोड़ दिया जाता है। इसके बाद यहां ट्रांसपोर्ट वैन आती है और इस महिला को लेकर चली जाती है।

घर से कर रहे बाहर

patrika

एक और मिलता जुलता वीडियो भी सोशल मीडिया में देखने को मिल रहा है, जिसमें कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के शक में लोगों को खींच कर घर से बाहर निकालते हुए देखा जा रहा है। जिन लोगों को घर से जबरदस्ती बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है, वे लोग इसे लेकर अपना प्रतिरोध भी दर्शा रहे हैं।

खुली चीन की पोल

इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद अब लोग यह बताने लगे हैं कि चीन किस तरीके से दुनिया के सामने कोरोना वायरस के असर को छिपाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, लीक वीडियो के सामने आने के बाद चीन की पोल खुल गई है। यहां के वुहान शहर को कोरोना वायरस (Coronavirus) का केंद्र माना जा रहा है। चीन ने ऐसे में इस शहर को पूरी तरह से बंद करके रखा है। कुछ समय पहले तक चीन का यह वुहान शहर बेहद व्यस्त माने जाने वाले इलाकों में से एक था, लेकिन अब यहां ऐसा सन्नाटा पसरा है, जिसे देखकर किसी भुतहे शहर का एहसास होता है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago