बॉलीवुड के मोस्ट ऐडोरेबल कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को हर कोई बेहद पसंद करता है। उन दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों ही जगह लोगों का खूब प्यार मिलता है। जिस तरह से दीपिका और रणवीर दुनिया के सामने आते हैं और एक-दूसरे को देखते हैं, उससे साफ नजर आता है कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।
![Ranveer Kissed Deepika During An Interview](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/11/ranveer-kissed-deepika-during-an-interview-2.jpg)
सरेआम किया किस
बता दें कि कुछ ही दिन पहले दीपिका और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई है। दोनों ने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी अपने परिवार वालों के साथ भगवान के दर्शन करके सेलीब्रेट की। वहीं बात करें दोनों के काम की तो जिस तरह से दोनों की जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाती है उसी तरह से असल जिंदगी में भी दोनों एक-दूसरे को हमेशा सपोर्ट करते हैं। दोनों अक्सर ही एक-दूसरे को लेकर कई तरह के खुलासे करते रहते हैं। लेकिन इस बार दीपिका और रणवीर ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसे देखकर शो की होस्ट को बीच में आना पड़ा।
https://www.instagram.com/p/B5ST4VohuVf/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
फिल्म कम्पैनियन के लिए पहुंचे थे सितारे
![Ranveer Kissed Deepika During An Interview](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/11/ranveer-kissed-deepika-during-an-interview-4.jpg)
दरअसल, हाल ही में दीपिका और रणवीर एक इंटरव्यू के लिए गए थे, जहां पर इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने दीपिका को किस कर लिया। इसके बाद शो की होस्ट ने रणवीर सिंह से कहा, ‘ये सब यहां मत करो’। दरअसल, इस इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के आलावा आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, मनोज वाजपेयी, पार्वती तिरुवोतो, विजय सेतुपति और विजय देवरकोंडा भी थे।
इंटरव्यू के दौरान ही शो की होस्ट अनुपमा चोपड़ा के एक सवाल के जवाब में आलिया भट्ट कुछ बोल ही रही थीं कि तभी अचानक से दीपिका की तरफ देखते-देखते रणवीर उनके कंधे पर KISS कर लेते हैं। रणवीर की इस हरकत पर तुरंत एंकर को कहना पड़ा, ‘मैंने कहा था न, नो पीडीए’। पीडीए यानी पब्लिक डिसप्ले ऑफ अफेक्शन।
दीपिका ने खोला आलिया का राज
![Ranveer Kissed Deepika During An Interview](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/11/ranveer-kissed-deepika-during-an-interview-3.jpg)
होस्ट की ये बात सुनकर दीपिका जोर-जोर से हंसने लगती हैं। तभी बीच में आयुष्मान बोलते हैं कि, ‘ये तो बहुत मुश्किल है’। इसके बाद सब हंसने लगे और आलिया की बात बीच में ही रुक गई। एंकर ने कहा, ‘मैंने कहा न ये दोनों सब को मुद्दे से भटका रहे हैं’। बता दें कि यह वही इंटरव्यू है जिसमें दीपिका ने आलिया और रणबीर कपूर की शादी की बात की थी।
बता दें, इंटरव्यू में साउथ स्टार विजय देवरकोंडा भी मौजूद थे। यहां विजय से पूछा गया था कि भारतीय सिनेमा में वह किन कलाकारों से सलाह लेना चाहेंगे। इसके जवाब में विजय ने कहा कि दीपिका और आलिया पर उनका क्रश था। तो इन दोनों से सलाह लेता लेकिन अब दीपिका की शादी हो चुकी है। इसके बाद दीपिका ने विजय को रोकते हुए कहा, ‘आलिया भी शादी करने जा रही हैं’। फिर आलिया कहती हैं, ‘एक्सक्यूज मी, आप क्यों इस बात की घोषणा कर रही हैं’। इस पर दीपिका हंसने लगीं और कहा कि बस उन्होंने ऐसे ही कह दिया।
हालांकि, भले ही अपने इस बयान को दीपिका ने उस वक्त मजाक बताते हुए टाल दिया हो लेकिन उनकी बात से ये तो साफ है कि आलिया और रणबीर जल्द ही शादी करने वाले हैं। वहीं आलिया ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो दोनों फिलहाल अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं और शादी के बारे में अभी ऐसा कुछ सोचा नहीं है।