Varun Dhawan And Natasha Dalal’s New Home: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी की है। वरुण धवन और नताशा दलाल की यह शादी बहुत ही प्राइवेट सेरेमनी थी जो कि अलीबाग में हुई है। वरुण धवन ने अपने कुछ खास रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ यह समारोह किया।

दोनों शादी के बाद मुंबई लौट चुके हैं, लेकिन इसी बीच वरुण धवन का एक वीडियो इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है। यह वीडियो 2017 का है जब अनुपम खेर ने इसे इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। जब से यह वीडियो वायरल हुआ है तब से लोग यह अंदाजा लगा रहे हैं कि वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ इसी घर(Varun Dhawan And Natasha Dalal’s New Home) में शिफ्ट होने जा रहे हैं।
कुछ खास बातें इस घर के बारे में।
इस वीडियो में वरुण धवन(Varun Dhawan), अनुपम खेर(Anupam Kher) को अपना घर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वरुण धवन अपने बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक सबकुछ अनुपम खेर को काफी डिटेल में दिखा रहे हैं। इस वीडियो में वरुण धवन काफी खुश नजर आ रहे हैं। वरुण धवन के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
यह भी पढ़े
- गर्लफ्रेंड संग शादी के पवित्र बंधन में बंधा यह बॉलीवुड एक्टर, देखें शादी की ताजा तस्वीरें
- देवी दुर्गा के नाम पर अनुष्का-विराट ने रखा बेटी का ये नाम, शेयर की पहली तस्वीर
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी 24 जनवरी को कुछ खास रिश्तेदारों के बीच में ही हुई थी। शादी अलीबाग से हुई थी। शादी की तस्वीरें वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी जिस पर बहुत सारे सेलेब्स ने बधाइयां भी दी थी। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में सिर्फ 40 से 50 गेस्ट ही शामिल हुए थे। खबरों की मानें तो जल्द ही वरुण धवन, नताशा दलाल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन करने वाले हैं।