Maharashtra Flood: देश के बहुत से राज्यों में इन दिनों बाढ़ की भयावह स्थिति बनी हुई है। बिहार, बंगाल और महाराष्ट्र में बाढ़ से जान जीवन अस्त-व्यस्त है। आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के भंडारा(Bhandara) में आई बाढ़ की वजह से एक परिवार पर भारी मुसीबत आ गई है। असल में इस परिवार ने अपनी बेटी की शादी के लिए जो पैसे जुटाए थे वो बाढ़ के पानी में भीग गए। मिली जानकारी के अनुसार अगले महीने इस परिवार को अपनी बेटी की शादी करनी थी। बाढ़ के पानी से बचे पैसों को अब ये परिवार सड़क पर सुखाने को मजबूर है। आईये इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
शादी के लिए इक्कठा किये सामान भी पानी में बहे


बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात


यह भी पढ़े
- इस गाने पर डांस कर इन बुजुर्ग महिलाओं ने दिलाई हेलन की याद, वीडियो देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया!
- पतंग की पूंछ में फंस हवा में उड़ गई बच्ची, लोगों की निकली चीख
महाराष्ट्र में भंडारा और गोंदिया जिले में बाढ़ से आई ऐसी तबाही इससे पहले साल 1994 में आई थी। जानकारी हो कि, इस जिले में आई बाढ़ का असर 62 गावों पर परा है। इस भीषण बाढ़ से अब तक करीबन 18 हज़ार से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। आई बाढ़ की वजह से जिले के कई मकान सहित किसानों के फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। हालाँकि इन इलाकों में बचाव के लिए एनडीआरएफ की चारों टीमों को तैनात कर दिया गया है। रेस्क्यू के कार्य फिलहाल नागपुर और चंद्रपुर जिले में किए जा रहे हैं। बता दें कि, चंद्रपुर के ब्रह्मपुरी इलाके के पांच गांव में वैनगंगा नदी में आई बाढ़ का पानी भर गया है।