डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आज के समय में हर सुविधा उपलब्ध है। चाहे वह सरकारी सेवा हो चाहे प्राइवेट यहां सब कुछ मिलता है। इसी तरीके से अगर आप अपना पासपोर्ट, पैन कार्ड, आधार कार्ड या किसी भी तरह के सरकारी कागजात बनाना चाहते हैं। तो ऑनलाइन इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।
चलिए अब जानते हैं कि ऑनलाइन पासपोर्ट बनाने के लिए आपको क्या करना होगा।


इस दौरान आपको एक और बात का ध्यान देना होगा कि आप अपने नाम की स्पेलिंग और फॉर्मेट बिल्कुल वैसा ही रखें जैसे आपके अन्य दस्तावेजों में है। फॉर्म पूरी तरह से भरने के बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका अकाउंट जनरेट हो जाएगा। अब आप वापस पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर लौट आइए। इस पेज पर आपको लॉगइन का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें और लॉगइन करें यहां लॉगइन करने के बाद आप अपने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आप जब पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने जाएंगे तो आपको एक फॉर्म दिया जाएगा। फॉर्म को पूरी तरह भरने के बाद वेबसाइट पर बनी हुई रेडियो बटन पर क्लिक करें और अपने अपॉइंटमेंट की तिथि को शेड्यूल करें।
इस प्रक्रिया के बाद अगली प्रक्रिया पेमेंट की होती है। पेमेंट करने के लिए आप ऑनलाइन पेमेंट मोड पर जाएं और निर्धारित फीस जमा करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपके शहर में मौजूद सेवा केंद्रों की एक लिस्ट आपके सामने दिखाई देगी। इस लिस्ट में आपको दिखाया जाता है कि किन केंद्रों पर आपको जल्द अपॉइंटमेंट मिल जाएगा। इस फॉर्म को भरने के बाद आप अपना अपॉइंटमेंट फिक्स कर सकते हैं।
यह फॉर्म आप जैसे ही पूरी तरह से भर लेंगे। आप एक बार फिर से ऑनलाइन पेमेंट मोड पर वापस लौट आएंगे। अब यहां आपको अपने कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से पेमेंट करना है। पेमेंट करने के बाद आप अपने पासपोर्ट सेवा केंद्र के बारे में पूरी जानकारी अपने स्क्रीन पर देख पाएंगे।
इस बात का ध्यान रखें कि जब आपका यह प्रोसेस पूरा हो जाए। तो आखरी चरण में जो पेज आपको दिखाई दे उसका प्रिंट निकाल लें ताकि पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाने के बाद आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। अगर जरूरत के हिसाब से मांगे गए डाक्यूमेंट्स सारे डाक्यूमेंट्स आपके पास मौजूद होंगे पोर्ट सेवा केंद्र से आप महज 2 घंटे में ही अपना पासपोर्ट का प्रोसेस पूरा करके घर लौट आएंगे। इस प्रोसेस के बाद एक तरह का पुलिस वेरिफिकेशन होता है और फिर आपको आपका पासपोर्ट प्राप्त हो जाता है।