आज के दिनों में ज्यादातर लोगो का समय मोबाइल, कंप्यूटर और टेलीविज़न के सामने निकलता है। जिस से लोगो की आँखे कमजोर हो जाती है। बड़ों से लेकर छोटो तक हर किसी को कम दिखने की समस्या है। कई लोगो को आँखो में जलन होने की शिकायत होती है। आज हम आपको जलन से बचने और आँखो की रोशनी बढ़ाने के व्यायाम बताएगे।
आइये जानते है, ऐसे व्यायाम जिससे आँखो की रोशनी बढ़ेगी।
1.अगर आप पुरे समय कंप्यूटर के आगे बैठे रहते है। तो आपको 2 या 3 घंटे में अपनी आँखो को थोड़े समय के लिए बंद करनी चाहिए। इससे आपको आँखो को आराम मिलेगा।
![how to wash face](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2018/12/how-to-wash-face.jpg)
2. अपनी आंख की पुतलियों को चारों ओर घुमाएं, इससे आंखों का व्यायाम होता है।
3. आँखो की सफाई बहुत जरूरी होती है। इसलिए एक दिन में 4 से 5 बार आँखो को ठंडे पानी से धोना चाहिए।
4. खानपान से भी आँखो पर असर पड़ता है। इसलिए आपको अपने खाने में विटामिन ‘ए’ और विटामिन ‘के’ को शामिल करना चाहिए। जैसे कि दूध, मक्खन, गाजर, टमाटर, पपीता, अण्डे, देसी घी और हरा साग इतियादी।
![eyes exercise for improving eyesight](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2018/12/197d481607.jpg)
5. सुबह के समय नंगे पैर हरी घास पर चलना चाहिए। ये काम तब करना है जब घास पर ओस जमी हो।
6. आँखो को आराम देने के लिए 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है। रात को सोते समय आँखो के पास वाली त्वचा पर बादाम के तेल से हल्की मालिश करें, इससे आँखो को आराम मिलता है और आँखो के निचे काले घेरे भी दूर होते हैं।
![eyes exercise for improving eyesight](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2018/12/Dangerous-eye-problems-your-doctor-might-have-missed-722x406.jpg)
7. अगर आपको डायबीटिज, माइग्रेन और सिर दर्द जैसी बीमारी है। तो आपको समय समय पर चेकउप करवाना चाहिए। क्युकी इन बीमारियों से आँखो पर नकारात्मक असर होता है।