हर कोई चाहता है कि वो स्वस्थ रहे। लेकिन बदलते मौसम और खानपान के कारण लोग आजकल बीमार रहने लगे है। लोगो के शरीर में रोगो से लगने की क्षमता भी कम हो गयी है।
अगर आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते है तो इतना मुश्किल काम भी नहीं है। जिस तरह पढ़ना, कमाना और खाना जरूरी होता है। उसी तरह स्वस्थ शरीर भी जरूरी है। हम आपको कुछ आसान से टिप्स बताने जा रहे है। जिसको आप अपनी दिनचर्या में शामिल करके हमेशा स्वस्थ रह सकते है।

स्वस्थ रहने के लिए करे ये उपाय (Healthy Lifestyle Tips)
- आजकल लोग और बच्चे तनाव में रहते है। तनाव आपके शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। इसलिए अगर आपको किसी बात को लेकर तनाव है। तो अपने घर वालो या दोस्त के साथ शेयर कर ले।
- हर रोज सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पिये। इसके अलावा पुरे दिन में 10 से 15 गिलास पानी पिये।
- खाने के बीच में कभी पानी नहीं पीना चाहिए। इससे आपका पाचन खराब होता है। खाना खाने के तुरंत बाद भी पानी नहीं पीना चाहिए।
- खाना खाने से पहले, बाथरूम उपयोग करने के बाद अपने हाथो को अच्छी तरह से साबुन से धो ले।
- घर की सफाई का ध्यान रखे और खाने की वस्तु को हमेशा ढक कर रखे।
- अगर आप थकान महसूस कर रहे है तो आप आराम करे। कही बहार घूमने नहीं जाना चाहिए ।ऐसा करने से आप बीमार पड़ सकते है।
- छोटी छोटी बीमारियों में पेन किलर या कोई और दवाई नहीं लेनी चाहिए। पेन किलर हमारे शरीर के लिए हानिकारक होती है।
- खाने में नमक और मीठे का कम प्रयोग करे।
- रात का खाना 8 बजे से पहले ही खाना चाहिए और रात के समय हल्का खाना लेना चाहिए।
- तले हुए खानो से दूर रहे। अपने दैनिक आहार में प्रोटीन और विटामिन जरूर लें खाने में सलाद, दही, दूध, दलिया, हरी सब्जियों, साबुत दाल-अनाज आदि का प्रयोग अवश्य करें।
आप ये आसान से टिप्स अपनाकर हमेशा स्वस्थ रह सकते ।है हम आपको ये नहीं कह रहे कि आप पुरे हफ्ते इसको फॉलो करे। लेकिन हफ्ते के 5 दिन तो इस दिनचर्या को अपना सकते है। 2 दिन आप हल्का फुल्का बाहर का खाना खा सकते है। इन टिप्स को अपनाने से आपके जीवन में खुशहाली आएगी क्युकी स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिक का वास होता है।
ये भी पढ़े: कैल्शियम से भरपूर आहार
प्रशांत यादव