आज के समय की बात करे तो बच्चो में कैल्शियम कमी होती है। कैल्शियम की कमी से शरीर में रक्तचाप का बढ़ना, हड्डिया और दाँत कमजोर हो जाना, जोड़ो में दर्द होना आदि बीमारिया हो जाती है।
इन सब समस्याओं से बचने के लिए हमे अपने आहार में भरपूर मात्रा में कैल्शियम लेना चाहिए। कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे पौष्टिक आहार बताने जा रहे है। जिनको आप अपने दैनिक आहार में शामिल करके कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते है।
आइए जानते है कैल्शियम से भरपूर आहार (Rich Calcium Food)

कैल्शियम की पूर्ति के लिए सबसे अच्छा आहार दूध होता है। रोजाना सुबह या शाम के समय में दूध पीना चाहिए एक गिलास दूध में लगभग 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

अंकुरित अनाज में कैल्शियम प्रचूर मात्रा में होता है। जिन लोगो को दूध पीना पसंद नहीं होता वो लोग अंकुरित अनाज खा सकते है।

हरी सब्जिया जैसे पालक, सरसों, गोभी, मेथी, ब्रोकली आदि इन सब में कैल्शियम में भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें।

सूखे मेवे जैसे अखरोट, पिस्ता, काजू, बादाम और चिलगोजा आदि खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कैल्शियम से भी भरपूर होते है।

सोयाबीन से बने टोफू में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन टोफू कई प्रकार के होते है वैसे तो 100 ग्राम टोफू में लगभग 350 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है। फर्म टोफू में 230 मिलीग्राम, सिल्कन टोफू 130 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।

शायद आप लोगो ये नहीं पता गुड़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। गुड़ में कैल्शियम के साथ-साथ फोस्फोरस भी होता है।

सोयाबीन कैल्शियम, फाइबर, आयरन, प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। सोयाबीन अत्यंत पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक आहार है।

फ्रेंच, हरी और स्नैप बींस में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन्हे उबाल कर या हल्का का कर खाना फायदेमंद होता है।

मछली में 33 प्रतिशत कैल्शियम होता है। अगर आप मछली खाना पसंद करते है। तो हफ्ते में एक बार जरूर खाये।
ये भी पढ़े: विटामिन डी की कमी से होने वाले रोग, बचाव
प्रशांत यादव