किसी ने सच ही कहा है कि, अगर इस दुनिया में लड़कियों को उसके पिता के बाद सबसे ज्यादा प्यार कोई करता है तो वो होते हैं भाई। बचपन की नोंक-झोंक में बेसुमार प्यार भी छिपा होता है। चाहे कितनी भी मजबूरियां हो लेकिन एक भाई अपनी बहन का साथ कभी नहीं छोड़ता है। ऐसा ही एक उदाहरण बीते दिनों भी देखने को मिला, आजतक की एक रिपोर्ट के अनुसार एक छह साल के बच्चे ने खुद की परवाह किए बिना अपनी बहन को कुत्ते से बचाया। जानकारी है कि, इस दौरान उस लड़के के चेहरे पर 50 से भी ज्यादा टाँके लगे हैं। यहाँ हम आपको विशेष रूप से इस वाक़ये के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है इस भाई बहन की कहानी (6 year Old Son Survived Brutal Dog and Saved her Sister)
![6 year old son survived brutal dog](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/07/6-year-old-son-survived-brutal-dog-1.jpg)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस भाई बहन के जोड़े की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में छह साल का लड़का ब्रिजर वॉकर अपनी चार साल की बहन के साथ नजर आ रहा है। बता दें कि, ये दोनों ही भाई-बहन अमेरिका के व्योमिंग के रहने वाले हैं। इस बहादुर लड़के की इन दिनों हर तरफ तारीफ हो रही है। इसकी वजह यह है कि, इसने अपनी चार साल की बहन को एक खतरनाक कुत्ते से बचाया था। जो भी इसकी कहानी देख रहे हैं, लड़के की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जानकारी हो कि, इस लड़के की बहादुरी के बारे में जैसे ही बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियन को मालूम चला उन्होनें ब्रिजर को मानद बॉक्सिंग वर्ल्ड चैम्पियन का अवार्ड दे दिया। उपाधि देने के साथ ही इस काउंसिल ने बच्चे के बारे में कहा है कि, “ महज छह साल की उम्र में इस लड़के ने इंसानियत का बहुत बड़ा उदाहरण सेट किया है।”
जानें कैसे घटित हुई ये घटना
![6 year old son survived brutal dog](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/07/6-year-old-son-survived-brutal-dog.jpg)
इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए ब्रिजर की आंटी ने बताया कि, ब्रिजर की चार साल की बहन एक खतरनाक कुत्ते की चपेट में आ गई। बहन को कुत्ते से बचाने के लिए ब्रिजर कुत्ते से लड़ पड़ा और करीबन दो घंटे तक उसने खतरनाक कुत्ते से बहन को बचाने के लिए अपनी जान झोंक दी। इस दौरान कुत्ते ने उसके चेहरे को भी काट लिया और बाद में ब्रिजर के चेहरे पर करीबन 90 टाँके लगाए गए हैं। इस बारे में जब ब्रिजर से पूछा गया तो उसने बड़ी बहादुरी के साथ जवाब देते हुए कहा कि, किसी को तो मरना ही था तो मैं क्यों नहीं। बता दें कि, ब्रिजर और उसकी बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनकी आंटी ने डाली थी जिसके बाद ये कहानी काफी वायरल हो गई। ब्रिजर की बहादुरी के चर्चे पूरी दुनिया में इस तरह से फैला कि, कैप्टेन अमेरिका फिल्म के हीरो क्रिस इवास ने ब्रिजर के लिए उपहार के तौर पर कैप्टेन अमेरिका की शील्ड भी भेजी। इसके अलावा हॉलीवुड एक्ट्रेस एना हैथवे ने भी सोशल मीडिया पर ब्रिजर की काफी तारीफ की।
- एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने मनाया अपना 37वां जन्मदिन, सोशल मीडिया पर केक काटते हुए शेयर की Photo
- बॉबी देओल नज़र आएंगे दमदार पुलिस अफसर के रोल में, फिल्म CLASS OF ’83 का फर्स्ट लुक हुआ वायरल