Visually Weakened Girl Performance on Thumbi Thullal: कहते हैं कि, जिन लोगों के शरीर का कोई अंग काम नहीं करता है उन्हें ईश्वर कुछ ना कुछ विशेष टैलेंट जरूर देते हैं। इस बात को हाल ही में दोनों आँखों से ना देख पाने के वाबजूद भी इस लड़की ने सच कर दिखाया है। एनडीटीवी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार एक लड़की आँखों से ना देख पाने के वाबजूद भी एक साथ दो पियानो बजा लेती हैं। उसके इस अद्भुत टैलेंट को देखकर मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान (A. R. Rahman) भी देखकर हैरान गए। उन्होनें इस लड़की के वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। आइये जानते हैं कौन है ये लड़की और ए.आर. रहमान ने अपनी प्रतिक्रिया में क्या कहा है।
ए.आर. रहमान के इस मशहूर गाने की बजाई धुन


ए.आर. रहमान ने सहाना की वीडियो पर दी ये प्रतिक्रिया
आपको जानकर हैरानी होगी कि, दोनों आँखों से ना देख पाने के वाबजूद भी सहाना नरेन ने बहुत ही अच्छा पियानो बजाया है। उन्होनें ए.आर रहमान (A. R. Rahman) की धुन को इस खूबसूरती के साथ बजाया है कि, वो खुद भी इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ए.आर रहमान ने सहाना के इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर कर “स्वीट” लिखा है। इस वीडियो पर ए.आर रहमान के कमेंट के बाद सहाना की माँ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होनें लिखा है कि, “ए.आर रहमान (A. R. Rahman) सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, हमें इसी दिन का इंतज़ार था। आपके ये शब्द हमारे लिए काफी है, ईश्वर का लाखों धन्यवाद जो आपने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया।” गौरतलब है कि, सहाना नरेन (Sahana Niren) के ट्विटर अकाउंट को उनकी माँ हैंडल करती है, उसके इस वीडियो पर आम लोगों की भी काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और सभी काफी पसंद भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े
- गंवा दिए बचपन में दोनों हाथ अपने, फिर भी दुनिया के लिए मिसाल बनीं Malvika Iyer
- दोनों हाथ नहीं, फिर भी पैरों से पेंटिंग बनाते हैं गोकरण पाटिल, वीडियो वायरल
इतना ही बल्कि सहाना के इस वीडियो के वायरल होने के बाद कोबरा फिल्म के निर्माता भी उनसे मिलने पहुंचे। उन्होनें सहाना (Sahana Niren) को पूरे सेटअप से लैस एक ऑडियो स्टूडियो भी गिफ्ट किया है।