Shivratri Bhog: सावन का पावन महीना चल रहा है। हर जगह भगवान शिव के भक्त पूजा-पाठ में लीन हैं। जगह-जगह भक्त कांवड़ ले जाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से शुभ फल प्राप्त होता है। इस बार सावन में चार सोमवार पड़ रहे हैं। लोग पूरी भक्ति-भावना के साथ पूजा में जुटे हैं। लेकिन कुछ चीजें भगवान शिव को बेहद प्रिय होती हैं और कहते हैं कि यदि महादेव की पूजा में इन चीजों को अर्पित किया जाये तो भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं। ये चीजें अलग-अलग महत्व रखती हैं और अलग-अलग कारणों से इन्हें भगवन को चढ़ाया जाता है।
इन 10 चीजों का लगाना चाहिए भोग(Shivratri Bhog)
1. जल

कहते हैं कि शिवलिंग पर जल चढ़ाने से व्यक्ति का स्वभाव शांत और स्नेहपूर्ण रहता है। जल मंत्रों का जाप करते हुए भगवान को जल चढ़ाना चाहिए।
2. केसर

सौम्यता की प्राप्ति के लिए भगवान शिव को केसर चढ़ाना चाहिए।
3. चीनी

यदि आप सुख और समृधि चाहते हैं तो भगवान शिव का अभिषेक चीनी यानी शक्कर से करें। चीनी से दरिद्रता व्यक्ति से कोसों दूर चली जाती है।
4. इत्र

यदि आपके दिमाग में नकारात्मक विचार आते हैं और आप इनसे मुक्ति पाना चाहते हैं तो शिवलिंग को इत्र लगायें। यह आपके विचारों को पवित्र और शुद्ध बनाने में आपकी मदद करेगा।
5. दूध

यदि आप लंबे समय तक चुस्त-दुरुस्त रहना चाहते हैं तो पूजा के दौरान शिव भगवान को दूध अर्पित करें। दूध अर्पित करने से आपकी सेहत बरकरार रहती है और बीमारियां दूर होती हैं।
6. दही

जीवन में गंभीर होने के लिए और सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए भगवान शिव को दही चढ़ाएं।
7. घी

यदि आप शक्तिशाली बनना चाहते हैं तो भगवान को घी अर्पित करें। ऐसा करने से शक्तियों में इजाफा होता है।
8. चंदन

अपने व्यक्तित्व को निखारने और उसे आकर्षक बनाने के लिए भगवान को चंदन चढ़ाएं। यह समाज में आपको मान-सम्मान और यश दिलाने में मदद करेगा।
9. शहद

अनजाने में कड़वा बोलने वाले लोगों को भगवान को शहद चढ़ाना चाहिए। इससे वाणी में मिठास और मधुरता आती है।
10. भांग

यदि आप अपने अंदर मौजूद कमियों और बुराइयों को दूर करना चाहते हैं तो अविनाशी शिव को भांग चढ़ाएं।
सावन सोमवार व्रत एवं पूजा विधि
व्रत रखने वाले लोग सोमवार को सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर लें। इसके पश्चात साफ कपड़े पहनकर पूजा घर में जाएं। वहां भगवान शिव की मूर्ती, तस्वीर और शिवलिंग को गंगाजल से धोकर साफ कर लें. उसके बाद तांबे का एक लोटा लें और उसमें जल के साथ गंगा जल मिला लें। अब भगवान शिव को सफेद फूल, अक्षत, भांग, धतूरा, सफेद चंदन, गाय का दूध, धूप आदि चढ़ाते हुए जलाभिषेक करें। इसके पश्चात ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें। आखिरी में भगवान शिव की आरती करके पूजा समाप्त करें।
इस दिन पड़ रहे हैं सावन के 4 सोमवार
बता दें, इस बार सावन में कुल चार सोमवार पड़ रहे हैं। वैसे तो भक्त लोग हर सोमवार के दिन भगवान की पूजा करते हैं। लेकिन सावन के सोमवारों का अपना अलग महत्व होता है। इस दौरान पूजा करने से व्यक्ति पर भोलेनाथ की विशेष कृपा रहती है। सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई, दूसरा सोमवार 29 जुलाई, तीसरा सोमवार 5 अगस्त और चौथा सोमवार 12 अगस्त को है।
यह भी पढ़े
- 117 वर्षों के बाद महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर बन रहे इस अद्भुत संयोग पर भूलकर भी न करें ये गलतियां
- क्यों है महाशिवरात्रि इतनी खास, जानिए इस साल किस दिन मनाई जाएगी, क्या है पूजा का समय, मुहूर्त व विधि
तो देखा आपने भगवान शिव को किन-किन चीजों का भोग(Shivratri Bhog) लगाकर आप उनकी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।