Dara Singh: 21 दिनों के लॉकडाउन को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बार फिर से दूरदर्शन पर रामानंद सागर के ऐतिहासिक धारावाहिक “रामायण” का प्रसारण एक बार फिर से शुरू कर दिया है। इस रामायण में हनुमान जी के किरदार में दारा सिंह जी नजर आए थे। चूँकि वो पहले से ही पहलवान थे और उनकी बॉडी काफी अच्छी थी इसलिए उन्हें हनुमान जी के किरदार के लिए चुना गया था। दारा सिंह जी ने हनुमान के किरदार को इतनी सार्थकता के साथ निभाया था कि, लोग उन्हें सचमुच का हनुमान जी भी मानने लगे थे। रामायण की शूटिंग के दौरान इस किरदार को जीवंत बनाने के लिए दारा सिंह जी ने एक ऐसा काम किया था जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी। आइये आपको बताते हैं आखिर ऐसा क्या किया था दारा सिंह ने।
बेटे ने खोला दारा सिंह का इतना बड़ा राज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दारा सिंह जी के बेटे बिंदु ने खुद बीते दिनों रामायण के दौरान उनसे जुड़ी एक बात का खुलासा किया है। बिंदु दारा सिंह ने रामायण के दौरान दारा सिंह जी के बारे में कुछ बातों का खुलासा करते हुए बताया है कि, रामायण की शूटिंग के समय दारा सिंह जी ने मांसाहार का सेवन छोड़ दिया था। बिंदु दारा सिंह ने अपने पिता और रामायण की शूटिंग का जिक्र करते हुए बताया की, वो हमेशा अपने पिता के साथ रामायण की शूटिंग देखने जाते थे। उस समय रामायण की शूटिंग के लिए सूरत में सेट बनवाया गया था। रामायण की पूरी कास्ट और क्रू ट्रेन ने सूरत जाते और तीन से चार दिनों में शूटिंग पूरी करके लौट आते थे।
शूटिंग ख़त्म होने के बाद लोग उनके पैर छूने के लिए लाइन में खड़े होते थे
बिंदु दारा सिंह उस जमाने में रामायण की पॉपुलैरिटी के बारे में बताते हुए कहते हैं कि, शो शुरू होने के बाद लोग सचमुच में अरुण गोविल को राम, दीपीका चिखलिया को सीता और दारा सिंह को हनुमान समझ कर उनकी पूजा करने लगे थे। आलम ये था कि, शूटिंग के बाद दारा सिंह जी खुद स्टूडियो का दरवाजा खोलते थे और लोगों से मिलते थे। लोग उन्हें हनुमान समझकर उनके चरण स्पर्श तक करते थे, दारा सिंह जी के लाख समझाने के वाबजूद भी लोगों को उनकी बातों पर यकीन नहीं होता कि, वो सचमुच के हनुमान नहीं थे। कहना गलत नहीं होगा कि, उस जमाने में रामायण के इन किरदारों को जितनी पॉपुलैरिटी मिली उतनी आज शायद ही किसी को मिलती हो। आज भी रामायण को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं, यही कारण है कि दोबारा प्रसारण के बाद भी आज टीआरपी में रामायण नंबर वन पर है।
गौरतलब है कि, पब्लिक की भाड़ी डिमांड पर रामायण के साथ ही महाभारत, शक्तिमान सहित 90 के दशक के अन्य मशहूर सीरियलों का भी प्रसारण दोबारा से किया जा रहा है। आप भी दूरदर्शन पर इन सभी सीरियलों का आनंद अपने पूरे परिवार के साथ ले सकते हैं।
- COVID-19: लॉकडाउन के दूसरे फेज में मिल सकती है कुछ छूट, ये है सरकार का प्लान
- कोरोना वॉरियर: खुद नौ माह की गर्भवती होकर भी दर्द सहते हुए 177 को किया होम आइसोलेट