Gaaye Ko Roti Khilane Ke Fayde: हिन्दू धर्म में सभी प्रकार के जीव जंतुओं को विशेष दर्जा दिया गया है और उनसे जुडी हुई परम्पराएं भी आदि काल से ही चलती आ रही हैं। इन्ही जीव जन्तुओं में से एक प्राणी है गाय जिसे सनातन परंपरा में गौ माता के नाम से पुकारा जाता है। गाय को सनातन धर्म में न सिर्फ माँ का दर्जा दिया गया है पूजा जाता है बल्कि इन्हें पूजा भी जाता है। गाय को खाना खिलाने को शुभता के निसानी के तौर पर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि गाय को चारा, रोटी खिलाने से घर के अंदर मौजूद सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां धीरे धीरे समाप्त होती हैं। आदि काल से ही सनातन धर्म में गाय को रोटी खिलाने की परंपरा चली आ रही है। आज के इस लेख में हम आपको गाय को रोटी खिलाने के पीछे की मुख्य वजह और इसके परिणामों को विस्तार से बताएंगे।
गाय को पहली रोटी खिलाने के पीछे का कारण(Gaaye Ko Roti Khilane Ke Fayde)
ग्रहों की शांति के लिए
अगर किसी भी इंसान की कुंडली में शनि या राहु-केतु जैसे ग्रहों का दोष मौजूद हो तो उससे निवारण के लिए नियमित रूप से गाय को रसोई की पहली रोटी खिलाई जाती है।
![Gaaye Ko Roti Khilane Ke Fayde](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2023/05/solar.jpg)
पारिवारिक शांति के लिए
अगर किसी भी इंसान के घर में हमेशा लड़ाई झगडे होते हैं, पारिवारिक माहौल पूरी तरह से अस्त व्यस्त रहता है तो ऐसी स्थिति में पारिवारिक तनाव को दूर करने के लिए गाय को रसोई की पहली रोटी खिलाई जाती है।
![Gaay Ko Roti Khilana](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2023/05/family.jpg)
धन लाभ के लिए
अगर किसी इंसान के लाख प्रयत्न करने के बाद भी उसकी मेहनत रंग नहीं ला रही है और घर में आर्थिक परेशानी हमेशा बनी रहती है। तो इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए उस व्यक्ति को प्रतिदिन गाय को रोटी खिलानी चाहिए। गाय को रोटी खिलानी से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
गाय को रोटी खिलाने से मिलते हैं ये पुण्य
![Gaaye Ko Roti Khilane Ke Fayde](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2023/05/Gaye-Ko-Roti-Dene-Ke-Fayde.jpg)
हमारे पुराणों में ये माना गया है कि गाय के अंदर सभी देवी देवता विराजमान होते हैं और अगर आप सच्चे मन के साथ गाय की सेवा करते हैं तो आपको सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। जो इंसान गाय को रोटी खिलता है उसका दाम्पत्य जीवन सदैव ही फलता फूलता रहता है। गाय को रोटी देते वक़्त इस बात का ध्यान रखना जरुरी है कि गाय को कभी भी खाली रोटी नहीं देनी चाहिए, हमेशा रोटी के साथ गुड़ या चीनी भी दें।
- महात्मा गाँधी के हाथों हुआ था लक्ष्मीनारायण मंदिर का उद्घटान, आइए जानते हैं बिड़ला मंदिर के इतिहास के बारे में।
- छोटा हरिद्वार के नाम से मशहूर है मुक्तेश्वर धाम मंदिर, आइए जानते हैं मंदिर के इतिहास के बारे में