Krishna Janmashtami 2020: कृष्ण पक्ष की अष्टमी होने के कारण कई क्षेत्रों में 11 अगस्त को और रोहिणी नक्षत्र होने के कारण कुछ क्षेत्रों में 12 अगस्त को जन्माष्टी का जश्न मनाया जाएगा।
1. मथुरा, उत्तर प्रदेश


मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है। भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण(krishna leela) का जन्म मथुरा की एक जेल में हुआ था जहां उनके मामा कंस ने एक आकाशवाणी के बाद उनकी माता देवकी और पिता वासुदेव को कैद कर दिया था।
2. गोकुल, उत्तर प्रदेश


भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के तुरंत बाद कंस के प्रकोप से बचाने के लिए वासुदेव उन्हें गोकुल गांव के नंद के घर छोड़ आए थे जहां उनकी पत्नी यशोदा ने एक बच्ची को जन्म दिया था।
3. वृंदावन, उत्तर प्रदेश


भगवान श्रीकृष्ण का बचपन अपने सखाओं संग खेलते हुए वृंदावन की गलियों में गुज़रा। गोवर्धन पर्वत जिसे श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली से उठाया था, यहीं वृंदावन के पास ही स्थित है।
4. कुरुक्षेत्र, हरियाणा


कुरुक्षेत्र वह स्थल है जहां पांडवों और कौरवों के बीच युद्ध हुआ था। यहाँ श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जीवन के मूलभूत सिद्धांतों की शिक्षा देने के साथ ही अपना विराट रूप दिखाया था।
5. द्वारका, गुजरात


द्वारका श्रीकृष्ण की नागरी है जिसे उन्होने अपने मामा कंस का वध करने के बाद बसाया था।
यह भी पढ़े
- यह 7 चीजें श्री कृष्ण को है बेहद प्रिय, जन्माष्टमी की पूजा में जरूर करें इन्हें शामिल
- इस जन्माष्टमी की पूजा में भगवान कृष्ण को लगाएं पंचामृत/चरणामृत का भोग, देखें इसे बनाने की विधि
6. सोमनाथ, गुजरात


सोमनाथ के पास स्थित भालका तीर्थ में भगवान श्रीकृष्ण को एक शिकारी का तीर लग गया था, जिसके बाद उन्होंने प्राण त्याग दिये थे।