(Solar Eclipse 2019) सूर्य और चंद्रमा पर लगने वाले ग्रहण देखने की हमें हमेशा से ही उत्सुकता रहती है। जबकि सूर्य ग्रहण की वजह से हम लोगों के मन में एक रोमांच सा रहता है। क्योकि हर किसी को इसे देखने का अवसर मिलता है। साल 2019 के पहले ही हफ्ते में सूर्य ग्रहण दिखने वाला है। एक आंशिक सूर्य ग्रहण 6 जनवरी यानि रविवार को होने वाला है। जबकि यह भारत में नहीं दिखाई देगा।
![solar eclipse 2019](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/01/solar-2019.jpg)
कम से कम दो ग्रहण आसपास ही पड़ते हैं।(Solar Eclipse 2019)
सूर्य ग्रहण
![solar eclipse 2019](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/01/www.jpg)
6 जनवरी को चंद्रमा हमारी पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाएगा। और धरती पर उसकी छाया पड़ेगी, जिसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है और यह भारत में नहीं दिखाई देगा। उत्तर-पूर्वी एशिया और उत्तरी देशों में ही यह सूर्य ग्रहण देखे देगा। जैसे कोरिया, जापान, मंगोलिया, रूस, ताइवान, व चीन के कुछ हिस्सों और अमेरिका के पश्चिमी हिस्सों में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार सुबह 5.04 बजे पर शुरू होगा और 9.18 बजे खत्म हो जाएगा।
सूर्य ग्रहण इस साल के अंत में भारत में दिखेगा।
भारत में सूर्य ग्रहण देखना साल के अंत में यानि 26 दिसंबर को भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण 2 घंटे, 40 मिनट और 6 सेकेंड तक चलेगा। यह इस साल का तीसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। दक्षिण भारत में रहने वाले इसे ज्यादा स्पष्ट देख पाएंगे। खासतौर पर कोझीकोड, मदुरै, कन्नूर और त्रिशूर क्षेत्र में यह साफ दिखाई देगा।
पूर्ण चंद्र ग्रहण भी जनवरी में दिखेगा
![solar eclipse 2019](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/01/we.jpg)
साल के जनवरी के महीने में ही पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने का मौका मिलेगा। 20 या 21 जनवरी को पूर्ण चंद्र ग्रहण हैं। यह चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा। अगला चंद्र ग्रहण 16-17 जुलाई को भारत में दिखाई देगा। मानसून में पड़ने वाला यह चंद्र ग्रहण भी आंशिक होगा। भारतीय समयानुसार दिल्ली में यह देर रात 12:13 बजे शुरू होगा और सुबह 5:47 बजे खत्म होगा।