(What to Buy on Dhanteras) धनतेरस पर खरीदारी करने की परंपरा कई सालो से चली आ रही है। इस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। भगवान धनवंतरि जब समुन्दर में प्रकट हुए थे तो उनके हाथ में एक कलश था। इसलिए इस त्यौहार पर बर्तन खरीदने की परंपरा है। कुछ लोग शगुन के रूप में सोने या चांदी के सिक्के भी खरीदते हैं और इसके साथ ही दिवाली की पूजा के लिए गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति भी खरीदते है।


धनतेरस वाले दिन क्या खरीद कर घर लाना चाहिए (What to Buy on Dhanteras)
1. आप धनतेरस पर झाड़ू खरीदना चाहिए, ये माँ लक्ष्मी जी का प्रतीक है।
2. सूखा धनिया खरीदना चाहिए जिस घर में साबुत सूखा धनिया होता है, वहा हमेशा माँ लक्ष्मी निवास करती है।
3. धनतेरस के दिन कौड़ियों का खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है, इन कौड़ियों का प्रयोग दिवाली के दिन पूजा में किया जाता है।
4. अगर आप रोज पूजा करते है, तो आप शंख भी खरीद सकते है, शंख का खरीदना भी बहुत शुभ होता है।
5. धनतेरस के दिन पीतल या ताम्बे की धातु का समान खरीदने से घर में धन सम्रद्धि बढ़ती है।
6. दीपावली के पूजन का समान भी खरीदना शुभ माना जाता है।
7. दिवाली के दिन चाँदी या सोने के सिक्के/बिस्कुट खरीदना शुभ होता है।
ये भी पढ़े: धनतेरस पर भगवान कुबेर को कैसे ख़ुश करे। (What to do on Dhanteras)
धनतेरस के दिन भूल कर भी न ख़रीदे ये समान
1. इस दिन शीशा या कांच का समान न ख़रीदे।
2. एल्युमिनियम का कोई भी समान न ख़रीदे।
3. नुकीला सामान खरीद कर न लाये।
4. धनतेरस के दिन टूटा-फूटा और खराब सामान न ख़रीदे, समान लेने से पहले जरूर देख ले।
ये भी पढ़े: Diwali Puja Vidhi : लक्ष्मी पूजन विधि, शुभ मुहूर्त और आरती
प्रशांत यादव