बॉलीवुड सितारों की लव स्टोरीज को काफी पसंद किया जाता है और इसके अलावा क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की लव स्टोरी भी बहुत ज्यदाा पसंद की जाती है लेकिन इनके अलावा एक और क्रिकेटर है जिनकी Love Story हर किसी को पता होनी चाहिए और हो सकता है ये आपको खूब पसंद आ जाए। हम आपको भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिद्धिमान साहा की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे शायद ही आपने सुना होगा और अब इन्होने सन्यास भी ले लिया है।
रिद्धिमान साहा की दिलचस्प Love Story [Wriddhiman Saha Love Story]


जैसा कि आप जानते हैं कि रिद्धिमान साहा को विकेटकीपर के तौर पर धोनी की जगह टीम में खेलने का मौका मिला था और इन्होंने धोनी की कमी को काफी हद तक पूरा किया था। अगर बात इनके विकेटकीपिंग की करें तो इस साल 2017 में पूणे में उन्होने कंगारुओं के खिलाफ एक शानदार कैच भी पक़ा था। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और फिर सभी को धोनी की याद आई।
साहा ने कई मैचों में अपनी विकेटकीपिंग से लोगों का दिल जीता। साहा की बैटिंग भी विकेटकीपिंग की तरह शानदार है। वो कई बार टीम को मुश्किलों से बाहर निकालते नजर आए। साहा ने धोनी के बाद टीम इंडिया में खास जगह बनाई और वे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम में लगातार बने हुए हैं। साहा को धोनी के टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद मौका मिला। टेस्ट के अलावा साहा आईपीएल के फाइनल मुकाबले में भी सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी रहे हैं। साल 2014 में आईपीएल फाइनल मुकाबले में केकेआर के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब से शतक भी लगा चुके हैं।