Dubai Mai Ghumne Ki Jagah: दुबई का नाम आते ही सबके मन में सबसे पहले बुर्ज खलीफा का ही नाम आता है। दुबई आज सबसे ज्यादा उसी के कारण पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। लेकिन दुबई में बुर्ज खलीफा के अलावा भी कई मनमोहक व आकर्षण वाली भी जगहें हैं। जिन्हे देख कर लोगे के मन से केवल वाह ही का शब्द निकलता है। दुबई पूरी दुनिया का सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक है। दुबई में ऊंची -ऊंची इमारते, शॉपिंग मॉल, समुद्र, रेगिस्तान अनेक प्रकार के कई आकर्षण वाली जगह हैं। जिसको देखने के लिए दुनिया भर के टूरिस्ट की भीड़ यहाँ जमा रहती है।
आप चाहे अकेले हो या अपने सहपाठियों के साथ या परिवार वालों के साथ हर किसी के लिए यहां देखने के लिए बहुत कुछ है। वैसे तो इस जगह की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। दुबई में आपको अपने से अलग-अलग प्रकार के त्योहार देखने को मिल जायेंगे। अगर आपको को कही घूमने जाने का मन कर रहा हैं, तो आप एक बार दुबई जरूर जाएं। आज के इस लेख में हम आपको दुबई में बुर्जखलीफा के साथ -साथ और भी कई प्रकार शानदार पर्यटक स्थलों के बारे में बतने वाले हैं, जिनके बारे में आपने पहले कभी सुना होगा ।
1. बुर्ज खलीफा
दुबई का नाम आए और बुर्ज खलीफा की बात न हो ऐसा कभी हो ही नहीं सकता है। दुबई में घुसते ही सबसे पहला सवाल टूरिस्ट का यही होता है कि, यहां से बुर्ज खलीफा कितना दूर है? और कैसा दिखाता है? अगर आपके मन में भी यही सवाल पनप रहा है, तो हम आपको बता दें कि, बुर्ज खलीफा एक 163 मंजिला इमारत है।

आसमान को छूती हुई ये संरचना विश्व की सबसे ऊंची ईमारत है। दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा की ऊंचाई इतनी ज्यादा हैं कि आप इसको 90 किलोमीटर की दूरी से भी निहार सकते हैं। इसके इंटीरियर पार्ट में 24 केरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी वजह से यह हमे दूर से ही चमकता हुआ दिखाई देता है।
163 मंजिला ईमारत में अंदर जाने के लिए टूरिस्ट को टिकट का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसका टिकट इतना मंहगा है कि, सामान्य लोग इसके अंदर प्रवेश ही नहीं कर सकते हैं। दुबई के बुर्ज खलीफा को प्रीमियम होटलों में से एक माना जाता है। यहां एक रात रुकने का लगभग किराया 17,51,436 रु है ।
2. दुबई संग्रहालय

दुबई संग्रहालय शहर का सबसे पुराना संग्रहालय है। दुबई के इस म्यूजियम से अमीरात के इतिहास की खूबसूरती में चार चाँद लग जाते हैं। यहाँ आपको दुबई से जुड़ी पुरानी कहानियों, वास्तुशिल्प का शानदार परिचय देखने को मिल जाएगा। दुबई की पुरानी खूबसूरती का राज इसे देख कर ही मिलता है। इस म्यूजियम की मैनेजमेंट ने एंट्री फीस 58 रुपए रखी हुई है वहीं छोटे बच्चों के लिए फीस महज 20 रुपए है।
3. डेजर्ट सफारी

अपने कई हॉलीवुड या बॉलीवुड फिल्मों में दुबई के इस डेजर्ट सफारी को देखा होगा। कुछ लोगों का मानना है कि, डेजर्ट सफारी का क्रेज पिछले कुछ वर्षों में तेजी के साथ बढ़ा है।यहाँ की सुनहरी रेत सैलानियों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। स्थानीय लोगों का मानना है कि, लोग इस रेगिस्तान में ऊंट की सवारी का लुफ़्त उठाने के लिए मुंह मांगा पैसा देने के लिए तैयार रहते हैं। अगर सैलानी यहाँ पर कार की सवारी करना चाहते हैं तो उसके लिए उन्हें 4000 रुपयों का भुगतान करना पड़ेगा।
4. दुबई मॉल

अगर आप दुबई जाने की सोच रहे है, तो वहां के मॉल को भी एक बार जरूर देखें। मॉल का ऐसा शानदार और खूबसूरत नजारा शायद ही किसी और देश में देखा होगा। दुबई मॉल शहर के प्रमुख व्यस्त स्थानों में से एक है। इस मॉल में 300 से अधिक प्रकार की मछलियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी और इसके अलावा कई आकर्षित चीजों को भी देख सकते हैं।
- वेकेशन पर एक्सप्लोर करें साउथ इंडिया की इन खास जगहों को, देखिए और जानिए यहाँ के समृद्ध इतिहास को
- लग्जरी होटल में तब्दील हो चुके हैं ये देश के ये शाही महल
इन स्थानों के अलावा भी दुबई में दुबई फाउंटेन, बुर्ज अल अरब जैसी प्रसिद्ध जगहें हैं और यहाँ का नजारा भी दर्शनीय रहता है।