Gujarat Ma Farva Layak Sthal: गुजरात भारत का एक ऐसा राज्य है। जो उद्योग और पर्यटन दोनों के लिए ही विशेष तौर पर लोकप्रिय है। एक अध्ययन के मुताबिक गुजरात राज्य में देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल मौजूद हैं। यह राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति, विरासत, इतिहास, कला और असंख्य पर्यटन स्थलों के कारण जाना जाता है। गुजरात की खूबसूरती में चार चांद यहां की प्राकृतिक और वन्यजीव भी लगाते हैं।
तो चलिए जानते हैं कि गुजरात में ऐसे कौन से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं। जहां आप जाकर अपने मन की शांति और देश के विरासत से जुड़े ज्ञान को प्राप्त कर सकते हैं।
गुजरात में मौजूद समुद्री तट
देश की सबसे लंबी तट रेखा गुजरात में ही मौजूद है। यहां समुद्री तट पर बने रिजॉर, मंदिर और ब्लू लगून पर्यटकों के मन को बेहद शांति प्रदान करते हैं। प्राकृतिक इतिहास और धार्मिक स्मारकों के अनूठे संगम के साथ गुजरात भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के तौर पर जाना जाता है।
गुजरात में कई सारे धार्मिक स्थल मौजूद है जोकि हिंदुस्तान कि धर्म संप्रदाय को दर्शाती है। यहां हिंदू, इस्लाम, जैन, बौद्ध, सिख और ईसाई धर्म से संबंधित कई सारे धार्मिक स्थल मौजूद हैं। जिनमें द्वारकानाथ मंदिर, सोमनाथ मंदिर, तख्तेश्वर मंदिर, अक्षरधाम मंदिर, पालिताना मंदिर, कालिका मंदिर, जामा मस्जिद, राज बाबरी मस्जिद, रानी रुपमति मस्जिद, नारायण मंदिर, सिदी सैयद मस्जिद इत्यादि शामिल है।
गुजरात में स्थित राष्ट्रीय पार्क और वन्य जीव अभयारण्य की बात करें तो इस सूची में गिर फाॅरेस्ट नेशनल पार्क, ब्लेककब नेशनल पार्क, मरीन नेशनल पार्क, वंसदा नेशनल पार्क, कच्छ डेजर्ट वन्यजीव अभयारण्य, जंगली गधा अभयारण्य, नील सरोवर पक्षी अभयारण्य, कच्छ बस्टर्ड सेंचुरी, शूलपानेश्वर वन्यजीव अभयारण्य इत्यादि शामिल है।
अब चलिए गुजरात में बसे उन शहरों की बात करते हैं जहां मौजूद कुछ पर्यटन स्थल लोगों को काफी पसंद आते हैं और यहां हर साल भारी संख्या में सैलानी अपना समय व्यतीत करने और छुट्टियां मनाने के लिए एकत्रित होते हैं।
अहमदाबाद [Ahmedabad Tourism]

गांधीनगर [Gandhinagar Tourism]

बात करते हैं गांधीनगर की जो कि अहमदाबाद से उत्तर में करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गांधीनगर गुजरात की राजधानी है। राजधानी होने के कारण पर्यटक यहां अपने आप खींचे चले आते हैं। गांधीनगर में अक्षरधाम और शामलजी एक विशेष पर्यटन स्थल के तौर पर जाना जाता है। इसके अलावा यहां पर सरिता उद्यान, हिरण पार्क, बाॅटनिकल गार्डन और कई सारे खरीददारी के लिए बाजार उपलब्ध है।
जामनगर [Jamnagar]

वडोदरा [Vadodara]

पावागढ़ [Pavagadh]

चंपानेर [Champaner Gujarat]

गुजरात स्थित पावागढ़ पहाड़ी की तलहटी में बसा चंपानेर भारत का सबसे पुराना रॉक फॉरमेशन है। यहां कई सारे ऐतिहासिक मंदिर मौजूद हैं। जो कि सच्ची नागर शैली में बने हैं। चंपानेर पुरातत्व में रुचि रखने वाले लोगों के लिए सबसे पसंदीदा जगह है। इस शहर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले जगहों में शामिल जामा मस्जिद भी मौजूद है। जो कि वास्तुकला की इंडो इस्लामिक शैली के मुताबिक बनाया गया है।
पोरबंदर [Porbandar Gujarat]

पोरबंदर को गुजरात के तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां सालों भर देश और दुनिया से तीर्थ यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। यहां पर प्राचीन भारत के कुछ सबसे बेहतरीन और पवित्र मंदिर उपस्थित हैं।
आणंद [Adani Ahmedabad Gujarat]

आनंद शहर को भारत का मिल्क कैपिटल कहा जाता है। इस शहर को अमूल डेयरी और दूध क्रांति के लिए भी जाना जाता है। गुजरात के आणंद में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और आणंद कृषि विश्वविद्यालय हैं।
जूनागढ़ [Junagadh]

राजकोट [Rajkot]

सूरत [Surat]

सूरत शहर गुजरात के ताप्ती नदी के किनारे बसा है। यह शहर पहले पश्चिम भारत के प्रमुख बंदरगाहों में से एक था। यह बंदरगाह उस वक्त गुजरात राज्य के गेटवे के तौर पर काम करते थें। यहां देशभर से लोग व्यापार के सिलसिले में आते हैं। व्यापार के अलावा भी यहां पर कई सारे पर्यटन स्थल है।
Facebook Comments