Venice City History पानी पर तैरते किसी शहर की खूबसूरती यदि आप देखना चाहते हैं तो वेनिस चले आइये। यह शहर पर्यटकों के लिए सुंदरता और प्राकृतिक का अनूठा संगम है। यहाँ आकर मन आनंदित हो जाता है। इटली का ये शहर वेनिस आपको ऐसी दुनिया में ले जाएगा जो अभी तक कथाओं में सुना होगा। इस शहर की अनुपम सुंदरता और प्राकृतिक छटा इंसान को किसी दूसरे ही लोक का अहसास कराती है।
पानी पर तैरता एक शहर (Venice City History, Images)




वैनिस के इतिहास एवं संस्कृति से परिपूर्ण कार्निवाल के भिन्न-भिन्न प्रकार के रंग इस पर्व में उभर कर आते हैं जहाँ पर सैलानियों एवं दर्शकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित किया जाता हैं एवं यह त्योहार सेंट मार्क स्क्वेयर में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। देश-विदेश से पर्यटक इस स्थान पर आते हैं और इस त्योहार का आनंद लेते हैं। वेनिस में हॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। वैनिस के प्रसिद्ध बंदरगाहों में से एक हैं वेनीशियन आर्सनल। प्राचीनकाल से यह जलसेना का केंद्र था।


वेनिस को आप पैदल घूम सकते हैं पर यहाँ सड़कें कम और नहरें ज्यादा हैं इसलिए नावों पर यह शहर देखना बहुत आनंद का अनुभव देता है। पर्यटक पानी पर तैरते इस खूबसूरत शहर का लुत्फ नावों पर बैठकर उठाते हैं। वेनिस की सबसे बड़ी नहर ग्रांड कैनाल है। ये नहर वेनिस शहर दो भागों में बाटती है। वेनिस में करोड़ों की संख्या में टूरिस्ट आते हैं।