Pimple Treatment At Home In Hindi: हर कोई अच्छा दिखना चाहता है। खासकर लड़कियां अपने लुक को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। लड़कियों में आये दिन हार्मोनल चेंजेज होते हैं, जिस वजह से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बात करें ब्यूटी कि तो लड़कियों को अक्सर पिंपल की शिकायत होती है। बार बार पिंपल होना(Bar Bar Pimple Hona) लड़कियों में एक बेहद ही आम समस्या है। वैसे तो पिंपल आसानी से कुछ दिनों में खत्म हो जाते हैं, पर कुछ जिद्दी पिंपल कई दिनों के बाद भी जाने का नाम नहीं लेते।
ऐसे में पिंपल ट्रीटमेंट(Pimple Treatment At Home In Hindi) की बात की जाए, तो कुछ घरेलू उपाय ऐसे मौजूद हैं, जिन्हें अपनाकर आप हमेशा के लिए इनसे छुटकारा पा सकती हैं। पिंपल ट्रीटमेंट वैसे तो बहुत मुश्किल नहीं है, लेकिन जानकारी के आभाव में बहुत लोग इसे आजमा नहीं पाते। आज के इस लेख में हम आपको पिंपल कैसे हटाएं(Pimples Ko Kaise Hataye)? इस बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू सामग्रियों के इस्तेमाल से पिंपल से निजात पाने के तरीकों के बारे में।
पिंपल कैसे हटाएं(Pimple Treatment At Home In Hindi)
![Pimple Treatment In Hindi](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/02/Pimple-Treatment-In-Hindi-2.jpg)
आज जो हम तरीके आपको बताने जा रहे हैं, उनसे न सिर्फ पिंपल कम होंगे, बल्कि पिंपल के दाग भी धीरे-धीरे मिट जाएंगे। क्या हैं पिंपल और पिंपल के दाग(Pimples Ke Daag Kaise Hataye) हटाने के तरीके? आइए जानें..
1. नींबू
![Lemon - Pimple Treatment In Hindi](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/02/Lemon.jpg)
Nimbu Se Pimple Kaise Hataye: नींबू के रस से पिंपल कम होते हैं और पिंपल के दाग(Pimples Ke Daag Kaise Hataye) भी धीरे-धीरे चले जाते हैं। इसके लिए एक नींबू ले और उसे काटकर उसका रस एक कटोरी में अच्छे से निचोड़ लें। नींबू के रस में थोड़ा नमक व शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से अच्छे से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करें, फर्क नजर जरूर आएगा।
2. टमाटर
![Tomato - Pimple Treatment In Hindi](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/02/Tomato.jpg)
पिंपल कैसे हटाएं(Pimples Ko Kaise Hataye)? अगर ये सवाल आप हमसे पूछेंगे, तो नींबू के अलावा हम आपको चहरे पर टमाटर लगाने की भी सलाह देंगे। जी हां, टमाटर से भी पिंपल दूर होते हैं और त्वचा साफ सुथरी बनती है। इसके लिए एक टमाटर लें और उसका रस निकाल लें। अब टमाटर के रस में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इसे मिलाकर एक अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को पिंपल्स पर लगाएं और कम से कम 10 मिनट तक दूध से चेहरे की मसाज करें। 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा अच्छे से धो लें।
3. हल्दी
![Pimples Kaise Hataye In Hindi](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/02/Turmeric.jpg)
पिंपल को हटाने(Pimple Treatment At Home In Hindi) के लिए हल्दी भी काफी उपयोगी मानी जाती है। एक चम्मच हल्दी पाउडर लें और उसमें दूध और गुलाबजल डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को पिंपल वाली जगह पर लगाएं। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करें, कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा। पिंपल की समस्या खत्म हो जाएगी।
4. शहद
![Honey - Pimples Kaise Hataye In Hindi](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/02/Honey.jpg)
Pimple Treatment At Home In Hindi: शहद को भी पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बहुत कारगर माना गया है। इस उपाय में किसी दूसरी सामग्री की आवश्यकता भी नहीं है। बस आप शहद लें और उसे पिंपल पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद चेहरे की मसाज ठंडे दूध से करते हुए इसे छुड़ा लें। 15 मिनट के इस उपाय को लगातार एक हफ्ते तक करें, फर्क दिखने लगेगा।
5. बेकिंग सोडा
![Baking Soda - Pimples Kaise Hataye In Hindi](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2021/02/Baking-Soda.jpg)
बेकिंग सोडा हर किसी को सूट नहीं करता। यदि आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इसका इस्तेमाल खतरनाक भी साबित हो सकता है। यदि आपकी त्वचा नार्मल है, तो आप इस नुस्खे को आजमा सकती हैं। इसके लिए गुलाब जल की कुछ मात्रा एक चम्मच बेकिंग सोडा के साथ मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को पिंपल वाली जगह लगाएं। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। उचित परिणाम के लिए कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करें।
यह भी पढ़े
- चाहते हैं काले होठों से छुटकारा तो अपनाएं ये आसान से देसी नुस्खे, गुलाब की पंखुड़ी जैसे खिल उठेंगे होठ
- सफेद होते बालों से हैं परेशान, तो आजमाएं ये चमत्कारी घरेलू नुस्खे
ये थे कुछ असरदार पिंपल ट्रीटमेंट(Pimple Treatment At Home In Hindi), जिन्हें अपनाकर आप हमेशा के लिए पिंपल के दाग(Pimples Ke Daag Kaise Hataye) से छुटकारा पा सकती हैं।