Bollywood Designer: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान की सिल्वर स्क्रीन की साली कही जाने वाली मालविका राज की बहन सोनाक्षी राज की हाल ही में शादी हुई है। सोनाक्षी की शादी निखिल के साथ हुई । मालविका की बहन सोनाक्षी पेशे से डिजाइनर हैं। वहीं उनके पति एक बिजनेसमैन हैं। बता दें कि निखिल एक बड़े बिजनेसमैन हैं और उनके कई रेस्टोरेंट हैं। सोनाक्षी ने अपनी शादी के आउटफिट खुद डिजाइन किए। बता दें कि उन्होंने न सिर्फ अपने कपड़ों को डिजाइन किए, बल्कि अपने पति निखिल के कपड़ों को भी डिजाइन किए।
![malvika raaj sister wedding](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/04/malvika-raaj-sister-wedding.jpg)
सोनाक्षी और निखिल की शादी की बात करें, तो दोनों की शादी बड़े धूम धाम से हुई। शादी समारोह से पहले संगीत, मेहंदी और बैचलर पार्टी भी आयोजित की गई। मालविका राज, अनीता राज की भीतीजी हैं और अनीता भी एक एक्ट्रेस हैं, जबकि अनिता के पिता जगदीश राज बॉलीवुड में एक बड़े एक्टर के रूप में पहचाने जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जगदीश राज ने कई फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर की जबरदस्त भूमिका अदा की है।
बेहद खूबसूरत दिखीं सोनाक्षी राज
![designer sonaakshi raaj nikhil merani wedding](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/04/designer-sonaakshi-raaj-nikhil-merani-wedding-1.jpg)
![sonaakshi raaj nikhil merani wedding](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/04/sonaakshi-raaj-nikhil-merani-wedding.jpg)
शादी के दौरान सोनाक्षी राज बेहतरीन अंदाज में दिखीं। शादी के समय सोनाक्षी और निखिल काफी खूबसूरत लग रहे थे। वहीं मेहंदी समारोह में सोनाक्षी येलो कलर के ड्रेस में नजर आईं। साथ ही उन्होंने मेहंदी के दौरान डांस भी किया।
संगीत सेरेमनी में जमकर नाचीं सोनाक्षी राज
![bollywood designer sonaakshi raaj nikhil merani wedding](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/04/bollywood-designer-sonaakshi-raaj-nikhil-merani-wedding.jpg)
संगीत सेरेमनी के समय सोनाक्षी ने अपने पति निखिल के साथ खूब ठूमके लगाए, इस दौरान सोनाक्षी ब्लू कलर के ड्रेस में दिखीं, तो वहीं उनके पति निखिल ने प्रिंटेड कुर्ता कैरी किया था।
मेहंदी समारोह के समय निखिल और सोनाक्षी रोमांटिक अंदाज में भी दिखे। साथ ही दोनों एक दूसरे का हाथ थामकर नाचते हुए भी नजर आए और साथ ही दोनों ने कैमरे के सामने खूब पोज भी दिए।
![sonaakshi raaj nikhil merani wedding](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/04/sonaakshi-raaj-nikhil-merani-wedding-1.jpg)
सोनाक्षी और निखिल दोनों की शादी से पहले की फोटो भी सोशल मीडिया पर लीक हुई, जिसमें वे दोनों तैयार होते दिख रहे थे, फिर शादी के लिए सोनाक्षी राज अपने पिता के साथ मंडप तक गईं। इस दौरान सोनाक्षी बेहद खूबसूरत लगीं।
फैंस के बीच वायरल हुई शाादी की तस्वीरें
![sonaakshi raaj nikhil merani wedding](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/04/sonaakshi-raaj-nikhil-merani-wedding-2.jpg)
वरमाला के दौरान दोनों के फोटो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। इस दौरान सोनाक्षी और निखिल ने सोनाक्षी द्वारा डिजाइन किए कपड़े कैरी किए थे। शादी में दोनों काफी खुश और रोमांटिक अंदाज में दिखे।
शादी में सोनाक्षी अपने माता और बहन मलविका राज के साथ भी दिखीं। इसके अलावा उन्होंने अपने दोस्तों के साथ भी इस मोमेंट को खूब इन्जॉय किया।
सात फेरों और सिंदूर सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।
बता दें संगीत सेरेमनी के बाद कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें रविना टंडन, नुसरत भरूचा समेत कई सितारों का जमावड़ा लगा।
- लॉकडाउन के बीच ये क्या कर दिया सोनाक्षी ने, फैंस कर रहे हैं जमकर ट्रोल !
- फ्रैंकलिन टेम्पलटन की वजह से म्यूच्यूअल फंड्स का हुआ बुरा हाल, RBI देगी इतने हज़ार करोड़ !