Rishi Kapoor Funeral: आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सबसे जिंदादिल इंसान ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए। बीती रात सांस लेने में तकलीफ़ होने के बाद उन्हें मुंबई के निकटतम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों के लाख प्रयासों के वाबजूद भी वो ऋषि कपूर को ना बचा सकें। ऋषि कपूर की इकलौती बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पति और बेटी के साथी दिल्ली में रहती हैं। पिता के मौत की खबर सुनने के बाद एक बार उन्हें देखने की मंशा मन में लिए रिद्धिमा ने मुंबई जाने के लिए इजाज़त तो पा ली लेकिन इसके लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आइये आपको बताते हैं आखिर कैसे ऋषि कपूर की बेटी ने ली मुंबई जाने की इजाज़त।
गृह मंत्रालय को अर्जी लिख मांगी इजाज़त


Rishi Kapoor Funeral – रिद्धिमा हो सकती हैं अंतिम संस्कार में शामिल


गौरतलब है कि, दिल्ली में फंसी ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को मुंबई जाने की इजाज़त तो मिल गई है। लेकिन रिद्धिमा पिता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगी या नहीं ये बात अभी साफ़ नहीं हो पाई है। दिल्ली पुलिस की माने तो उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की रिद्धिमा और उनका परिवार रोडवेज से मुंबई पहुंचते हैं या फिर चार्टेड प्लेन। बात जहाँ तक मुंबई में ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार की है तो, इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है, सूत्रों की माने तो अगले दो से तीन घंटों में उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा । ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर, बेटे रणबीर के साथ ही उनके बड़े भाई रणधीर कपूर भी उनके पार्थिव शरीर के साथ मौजूद हैं। आपको बता दें कि, अगर रिद्धिमा कपूर दिल्ली से मुंबई रोडवेज से जाती हैं तो उन्हें करीबन 16 घंटों का समय लगेगा। अब ये फैसला पूरी तरह से परिवार और उनके करीबी लोगों पर निर्भर करता है कि, वो किस तरह से मुंबई पहुँचती हैं।
यह भी पढ़े:
- ऋषि कपूर का हुआ निधन, अस्पताल में ली आखिरी सांस
- ऋषि और इरफान से पहले इन 5 सितारों की भी हुई थी कैंसर से मौत, पूरी इंडस्ट्री सदमे में