Dahi Papdi Chaat Recipe In Hindi: अगर स्नैक्स की बात की जाए तो उसमें दही पापड़ी चाट का नाम जरूर आता है। ये एक ऐसा स्वादिष्ट व्ययंजन है, जो हर किसी को पसंद आता है। कई लोगों के मुंह में तो दही पापड़ी चाट का नाम सुनकर ही पानी आ गया होगा। यह उत्तर भारत के मशहूर व्यंजनों में से एक है। दही और छोटी-छोटी पापड़ियों से इस लजीज पकवान को तैयार किया जाता है।
Dahi Papdi Chaat Recipe In Hindi: आइये जानते है दही पापड़ी चाट की रेसिपी


मुख्य सामग्री
- पापड़ी- 10
मुख्य पकवान के लिए


- जरूरत अनुसार दही
- जरूरत अनुसार धनिया की चटनी
- जरूरत अनुसार इमली की चटनी
- कटा हुआ प्याज- 2
- उबला हुआ आलू- 2
- चाट मसाला- 1 छोटी चम्मच
- भुना जीरा- 1 छोटी चम्मच
- गार्निशिंग के लिए धनिये के पत्ते
- गार्निशिंग के लिए बारीक सेव
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार लाल मिर्च
- चीनी- 1 छोटी चम्मच
- उबला हुआ चना दाल- 1 कप
Dahi Papdi Chaat Kaise Banaye: दही पापड़ी चाट बनाने की विधि


1. एक बाउल में दही लें और उसमें चीनी मिलाकर अच्छे से फेंट लें और उसे एक तरफ रख दें।
2. अब एक प्लेट लें और उसमें पापड़ी सजा दें। अब पापड़ी के ऊपर उबले हुए आलू के टुकड़े डालें। इसके बाद इसके ऊपर उबले हुए चने के साथ प्याज डालें और ऊपर से चीनी फेंट कर रखी हुई दही डालें।
3. दही डालने के बाद ऊपर स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। इसके ऊपर अब इमली की चटनी, धनिया की चटनी, चाट मसाला डालें। डिश को सुंदर दिखाने के लिए कटे हुए धनिये के पत्ते से गार्निशिंग करें और ऊपर से बारीक सेव डालकर सर्व करें।
यह भी पढ़े
- दो तरह से बनाई जाती है आलू की कढ़ी, पढ़े रेसिपी
- इस नवरात्रि में बनाएं साबुदाना की खस्ता और चटपटी टिक्की, देखें रेसेपी
तो ये रही दही पापड़ी चाट बनाने की विधि(Dahi Papdi Chaat Recipe In Hindi)। घर पर बनाये, खुद भी खाएं और अपनों को भी खिलाये कमेंट कर के हमे बताये की कैसी लगी आपको दही पापड़ी चाट।