Dolce Hanoi Golden Lake Hotel: दुनिया में यूँ तो बहुत से ऐसे फाइव स्टार और सेवन स्टार होटल है जो दुनिया की सभी सुख सुविधाओं से लैस हैं। लेकिन ऐसे किसी भी होटल के बारे में आपने आजतक यह नहीं सुना होगा कि, वहां सभी चीजें सोने की हो । जी हाँ आजतक न्यूज़ के हवाले से मिली खबर के अनुसार वियतनाम की राजधानी हनोई में एक ऐसा सोने का होटल खोला गया है जहाँ की हर एक चीज सिर्फ सोने से बनी है। यहाँ हम आपको विशेष रूप से इस सोने के होटल के बारे बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं क्या है इस होटल की ख़ासियत और यहाँ एक रात रुकने की क्या है कीमत।
वाशरूम से लेकर दरवाजे और खिड़कियां भी है सोने की (World First Gold Plated Hotel Dolce Hanoi Golden Lake hotel)
![Dolce Hanoi Golden Lake hotel](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/07/Dolce-Hanoi-Golden-Lake-hotel.jpg)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, वियतनाम के हनोई स्थित सोने के होटल का शुभारंभ कल 2 जुलाई से किया गया है। गौरतलब है कि, सोने से बने इस होटल के दरवाजे, खिड़कियां, वाशरूम, खाना खाने के बर्तन से लेकर कप और टेबल भी सोने का है। हनोई स्थित इस होटल का नाम डोल्से हनोई गोल्डन लेक है, गौरतलब है कि, इस होटल का गेट भी सोने से बनाया गया है। यहाँ तक कि, होटल में रुकने वाले गेस्ट को जिस कप में कॉफ़ी आदि सर्व किया जाता है वो भी सोने के बने हैं। हनोई में बनाया गया 25 मंजिलों के इस फाइव स्टार होटल में करीबन चार सौ कमरे हैं। इसके साथ ही साथ इस होटल की बाहरी दीवारों को बनाने के लिए करीबन 54 हज़ार वर्ग फ़ीट गोल्ड प्लेटेड टाइल्स लगाई गई है। बाहर और भीतर दोनों तरफ से देखने में यह होटल बेहद खूबसूरत नजर आता है। यहाँ तक कि, गोल्डन थीम का भी ध्यान रखा गया है और होटल के स्टाफ का ड्रेस कोड भी रेड और गोल्डन रंग का रखा गया है। हर एक चीज को बनाने में सोने का इस्तेमाल किया गया है। गौरतलब है कि, होटल को आकर्षक बनाने के लिए होटल की छत पर इंफिनिटी पूल बनाया गया है। इस इंफिनिटी पूल में आनंद लेते हुए आप हनोई शहर के खूबसूरत नजारा का आंनद ले सकते हैं। इस होटल की छत पर लगी ईटें भी गोल्ड प्लेटेड है। जानकारी हो कि, इस होटल का निर्माण साल 2009 में ही शुरू कर दिया गया था।
इस होटल में एक रात रुकने के लिए करना होगा इतना खर्च
![World First Gold Plated Hotel](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/07/World-First-Gold-Plated-Hotel.jpg)
सबसे पहले आपको बता दें हनोई के इस गोल्डन होटल को साउथ वेस्ट एशिया के सबसे ज्यादा लग्जीरियस होटल का खिताब दिया गया है। इस होटल को सोने से बनाने के पीछे ऐसा लॉजिक है कि, सोना व्यक्ति को डिप्रेशन मुक्त करता है। इसलिए इस होटल को बनने में सबसे ज्यादा उपयोग सोने का किया गया है ताकि यहाँ आने वाले गेस्ट खुद को मानसिक रूप से रिलैक्स कर पाए। जहाँ तक इस होटल में रुकने के किराये की बात है तो, आपको एक डबल बैडरूम सुइट में एक रात रुकने के लिए करीबन 75 हज़ार रूपये भरने होंगें। इसके अलावा नार्मल रूम में रुकने का एक रात का किराया बीस हज़ार है। जानकारी हो कि, इस होटल में आपको छह विभिन्न प्रकार के रूम्स की सुविधा मिलती है। यहाँ प्रेसिडेंशियल सुइट में एक रात रुकने की कीमत करीबन चार लाख 85 हज़ार रुपया है।
- सिर पर बाइक उठाकर चढ़ गया बस पर, देखने वालों ने कहा- आज का बाहुबली
- सच्ची घटनाओं पर आधारित गुड़गांव के डरावने किस्से, जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे