Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है जो कि इस बार 3 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई बहनों को जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। रक्षा करने और करवाने के लिए बांधा जाने वाला पवित्र धागा रक्षा सूत्र और इस पर्व को रक्षाबंधन(Raksha Bandhan) कहते हैं।


- मेष- इस राशि वालों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है, इसलिए भाई मेष राशि वाली बहन को लाल रंग की वस्तुएं उपहार में दें।
- वृषभ- यह राशि शुक्र ग्रह से संबंधित हैं और शुक्र इस राशि का स्वामी कहलाता है। इसलिए बहन को चांदी तोहफा दें।
- मिथुन- हरे रंग की वस्तु जैसे कोई फोटो जिनमें हरियाली दिख रही हो, उपहार में देनी चाहिए। क्योंकि इस राशि का स्वामी बुध है।
- कर्क- इस राशि के लोगों को चांदी या फिर दौड़ते घोडें की तस्वीर दें. इस राशि के लोगों पर चन्द्रमा का विशेष प्रभाव रहता है।
- सिंह- अगर आपकी बहन की राशि सिंह है तो उसे गर्म वस्त्र का तोहफा दें।
- कन्या- इस राशि का स्वामी बुध है, इसलिए जिन लोगों की बहन की राशि कन्या है वह घर की सजावट का सामान दें। इससे घर में बरकत भी होगी।
- तुला- रेशमी वस्त्र का तोहफा दें। क्योंकि इस राशि के लोग शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं. इसलिए इस राशि की बहन को आभूषण, कार, परफ्यूम आदि गिफ्ट करें।
- वृश्चिक- इस राशि का स्वामी मंगल है, इसलिए जिन लोगों की बहन का राशि वृश्चिक है वो लोग मेहरुन रंग का वस्त्र उपहार में दें।
- धनु- बृहस्पति ग्रह से प्रभावित होने के कारण इस राशि के लोगों को उपहार में धातु की वस्तु देनी चाहिए।
- मकर- ऊनी वस्त्र का तोहफा दें। क्योंकि इस राशि के लोग शनि से अत्यधिक प्रभावित होते हैं। ये चीजें शनि से संबंधित हैं।
- कुंभ- इस राशि का स्वामी भी शनि होता है. अगर आपकी बहन की राशि कुंभ है तो उसे पत्थर से बने शोपीस खासकर डायमंड का तोहफा दें।
- मीन- इस राशि का स्वामी गुरु होने के कारण इन्हें उपहार के तौर पर वस्त्र देने पर फलदायी होता है. जिन लोगों की बहन की राशि मीन है वो उपहार में नीला वस्त्र का तोहफा दें।
यह भी पढ़े
- Hariyali Teej: हरियाली तीज में दिखना है कुछ अलग, तो फॉलो करें ये टिप्स
- लालाबाग़ गणेशोत्सव मंडली ने इस साल गणेश चतुर्थी ना मनाने का लिया फैसला, यह है वजह ! (Ganesh Chaturthi 2020)
Facebook Comments