जम्मू कश्मीर में काफी मशहूर पर्यटन स्थल है। हिमालय की गोद में बसा जम्मू कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। अनेक जातियों व भाषाओं का संगम एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह राज्य भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक है। जिसकी खूबसूरती देखने पूरी दुनिया से लोग आते है।
जम्मू कश्मीर में अक्सर हिंसक घटनाएं होती रहती है, लेकिन इसके बावजूद इसकी खूबसूरती यूं ही बरकरार है। इस राज्य में बहुत से खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जैसे वैष्णो देवी, लेह लद्दाख, डल झील, गुलमर्ग आदि। बहुत से लोग सोचते है, कि जम्मू कश्मीर में घूमने की जगह बहुत कम है। तो वो लोग गलत है, हम आपको बता दे यह जगह पर्यटकों की नजरों से दूर है।
आइए देखते है, जम्मू कश्मीर में घूमने की खूबसूरत जगह (Jammu Kashmir Tourist Places)
मार्तंड सूर्य मंदिर:
![jammu kashmir tourist places](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/01/1499929285_20160513_122503_medium-min.jpg)
मार्तंड सूर्य मंदिर का निर्माण सूर्य राजवंश के राजा ललितादित्य ने 7वीं से 8वीं शताब्दी के दौरान अनंतनाग के पास एक पठार के ऊपर करवाया था। इस मंदिर से घाटी का मनोरम दृश्य भी देखा जा सकता है। इस मंदिर में 84 स्तंभ है।
गुलमर्ग:
![jammu kashmir tourist places](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/01/1494393359.jpg)
गुलमर्ग फूलो के प्रदेश के नाम से मशहूर है। यह बारामूला जिले में स्थित है। यह जम्मू कश्मीर का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन से आपको चारो तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है। यह समुद्र तल से 2730 मी. की ऊंचाई पर बसा हुआ है।
श्रीनगर:
![jammu kashmir tourist places](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/01/dest_head_img-208.jpg)
श्रीनगर में कई बागों की वजह से प्रसिद्ध है। सभी बागों में सबसे ज्यादा निशात बाग प्रसिद्ध है। इसके बाद श्रीनगर की खूबसरती में डल झील चार चाँद लगाती है। यह झील हाउसवोट से भरी होती है। हनीमून के लिए श्रीनगर बहुत ही अच्छी जगह है। श्रीनगर के चिनार के पेड़ और कश्मीरी शाल और लालचौक विश्व में प्रसिद्ध है।
रणवीरेश्वर मंदिर:
![jammu kashmir tourist places](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/01/ranbireshwar-temple.jpg)
यह जम्मू कश्मीर का दूसरा सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर राजा रणवीर सिंह ने 1883 में बनाया था। यह मंदिर भगवान शिव जी को समर्पित है। यह मंदिर प्रहत शिवलिंगों के कारण प्रसिद्ध है।
बाहू किला: यह किला जम्मू कश्मीर का सबसे पुराना किला है। यह शहर से चार किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित है। यह किला 3000 साल पहले राजा बाहुलोचन ने बनवाया था। इस किले के अंदर काली माता का मंदिर बनाया हुआ है। जिसमे मंगलवार तथा रविवार को स्थानीय तीर्थ यात्रियों की भीड़ लगी रहती है।
वैष्णो देवी:
![jammu kashmir tourist places](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/01/VAISHNO-DEVI-1024x543.jpg)
वैष्णो देवी माता का दरबार जम्मू से 42 किलोमीटर आगे है। वैष्णो माता के दर्शन के लिए भारी मात्रा में तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। वैष्णो देवी के दर्शन के लिए 14 किलोमीटर पैदल या खच्चर द्वारा तय करनी पड़ती है।
लद्दाख:
![jammu kashmir tourist places](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/01/lehhhh-1486414964_835x547.jpg)
आपको लद्दाख में तीन रंगों की धरती देखने को मिलेगी लद्दाख अपने आप में बहुत से रहस्यों को समेटे हुए है। इसे दर्रों की भूमि के रूप में भी जाना जाता है। यह समुद्र तल से 3,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह जम्मू कश्मीर का सबसे बड़ा प्रदेश है। लद्दाख एक ओर से पाकिस्तान और दूसरी ओर चीन से घिरा हुआ है।