भारत अपनी धर्म, सभ्यता, संस्कृति लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। भारत अपनी ऐतिहासिक इमारतें के लिए पुरे विश्व में प्रसिद्ध है। यूनेस्को की वर्ल्ड हैरिटेज साइट में भारत की कुल 36 जगहों को शामिल किया गया है। आज हम आपको भारत की कुछ विश्व धरोहरों के बारे में बताने जा रहे है। जिन्होंने पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन किया।
भारत की ऐतिहासिक इमारतें, जो वर्ल्ड हैरिटेज साइट है। (List of World Heritage sites in India)
ताजमहल: ताजमहल सन 1632 में मुग़ल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में बनवाया था। यह आगरा में स्थित है। ताजमहल सन 1983 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बना था। ताजमहल में आपको भारतीय, इस्लामी, मुग़ल, फ़ारसी और तुर्क वास्तुकला देखने को मिलेगी।
![List of World Heritage sites in India](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/01/slider2-min.jpg)
हम्पी के स्मारक:
![List of World Heritage sites in India](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/01/hampi-chariot-of-stones.jpg)
हम्पी कर्नाटक की तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित है। यह हिंदू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करती थी। हम्पी को भी यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल की श्रेणी में रखा है। इनमें आज भी मंदिर, महल, तहख़ाने, गढ़, चबूतरे, राजकोष, जल-खंडहर, पुराने बाज़ार, शाही मंडप जैसी असंख्य इमारतें हैं।
रानी की वाव:
![List of World Heritage sites in India](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/01/124-min.jpg)
रानी की वाव गुजरात के पाटण में स्थित है। इसे रानी उदयमती ने 11वीं शताब्दी में बनाया गया था। इसे बावड़ी (सीढ़ीदार कुआं) के नाम से भी जाना जाता है। यूनेस्को ने रानी की वाव को 22 जून 2014 विश्व विरासत स्थल में शामिल किया था।
आगरा का किला:
![List of World Heritage sites in India](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/01/agra-fort-wallpapers-28367-5590873-min-1024x576.jpg)
यह किला 16वीं शताब्दी में बनाया गया था। ये शानदार किला ताजमहल से लगभग 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस किले को भी यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। यह किला हमे लाल किले की याद दिलाता है। मुगल बादशाहो ने यही से पुरे भारत पर शासन किया था।
कोणार्क का सूर्य मंदिर:
![List of World Heritage sites in India](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/01/konark-temple-1.jpg)
यह सूर्य मंदिर 13वीं शताब्दी में बनवाया गया था। कोणार्क का सूर्य मंदिर ओडिशा में स्थित है। इस मंदिर में भगवान सूर्य को पूजा जाता है। इस मंदिर को भी यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। अगर इस मंदिर को गौर से देखेंगे, तो ऐसे लगता है जैसे 7 घोड़ों और 12 जोड़ी पहियों वाला कोई विशाल रथ ही खड़ा हो।
गोवा के चर्च:
![List of World Heritage sites in India](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2019/01/panaji-basilica-of-bom-jesus-147713353653-orijgp-min-1024x683.jpg)
गोवा को ज्यादातर लोग सिर्फ ख़ूबसूरत समुद्रीय तट और नाइटलाइफ़ के लिए जानते है। लेकिन गोवा इनके अलावा भी प्राचीन वास्तुकला, नक्काशी के लिए भी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। गोवा में स्थित Basilica of Bom जीसस चर्च वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है।
ये भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल
प्रशांत यादव