Foods You Should Avoid In Rainy Season: बरसात का मौसम आमतौर पर सभी का ख़ास मौसम होता है। इस मौसम में गर्म-गर्म चाय और पकौड़े का स्वाद लेना लोग बेहद पसंद करते हैं। आजतक की एक खबर के मुताबिक बरसात के मौसम में लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इस मौसम में खतरनाक बीमारियों के फैलने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। विशेष रूप से लोग सर्दी-जुखाम और फ्लू जैसी बीमारियों के चपेट में ज्यादा आते हैं। ऐसे में खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यहाँ हम आपको विशेष रूप से कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको बरसात में नहीं करना चाहिए।
बरसात(Rainy Season) में इन साग सब्जियों का सेवन करने से बचें
जानकारी है कि, बरसात के मौसम(Rainy Season) में विशेष रूप से पत्तीदार साग सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए बोला जाता है क्योंकि ऐसी सब्जियों में कीड़े मकौड़े ज्यादा पनपते हैं। इसलिए इस मौसम में बैंगन, फूलगोभी, पत्ता गोभी, मेथी और बथुआ आदि खाने से परहेज करना चाहिए। यदि आप इस मौसम में इन साग सब्जियों का सेवन करते हैं तो इससे पेट संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही साथ इस मौसम में मशरूम खाने से भी परहेज करना चाहिए। इसे खाने से शरीर में इन्फेक्शन का खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसके अलावा बारिश होते ही यदि आप भी किचन में पकौड़े तलने चले जाते हैं तो अपनी इस आदत को जल्द बदल लें। जी हाँ एक शोध के अनुसार बरसात में तली भुनी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। इस मौसम में तैलीय चीजें खाने से शरीर के पित्त में वृद्धि हो सकती है।
बरसात में इन चीजों को खाने से भी करें परहेज
बारिश के मौसम(Rainy Season) में सी-फ़ूड जैसे कि, मछली और अन्य जीवों को भी खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि, बारिश के दिनों में समुद्री जीवों में प्रजनन होता है। ऐसे में सी-फ़ूड खाने से फ़ूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही इस दौरान मछलियों और अन्य जीवों में गंदगी भी बढ़ जाती है, जिससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। आपको जानकर शायद हैरानी होगी लेकिन इस मौसम में सलाद और कच्ची चीजों को खाने से भी बचना चाहिए। ज्यादा देर तक रखे कटे हुए फल आदि खाने से भी परहेज करना चाहिए। बरसात के मौसम में पाचन क्रिया स्लो हो जाती है, बहरहाल नॉन-वेज या ऐसी चीजें जो देर से पचती हैं नहीं खानी चाहिए। इन दिनों सड़क किनारे मिलने वाले फ़ूड और ज्यादा स्पाइसी और चटपटी चीजों को भी खाने से बचना चाहिए। डॉक्टर्स की माने तो बरसात के दिनों में खुली चीजें और सड़क किनारे मिलने वाले चीजों को खाने से इन्फेक्शन होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
यह भी पढ़े
- कैंसर से लड़ने में असरदार है इम्यूनोथेरेपी के ये प्रकार, जानें कैसे करता है काम!
- गणेश जी के पसंदीदा मोदक खाने से आपको हो सकता है ये स्वास्थ्य लाभ!
बहरहाल इस मौसम(Rainy Season) में ज्यादा से ज्यादा घर की बनी कम तेल और मसालेदार वाला खाना ही खाना चाहिए। इससे पाचन क्रिया भी ठीक रहती है और सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होता।