Tips for Dark Underarms In Hindi: अंडरआर्म्स का कालापन लड़कियों के लिए गर्मियों में अक्सर शर्मिंदगी की वजह बन जाता है। संभव है कि इस मौसम में स्लीवलेस टॉप या कुर्ती पहनने की आप भी सोच रही हों, मगर अंडरआर्म्स के कालापन के कारण इन्हें पहनने से परहेज कर रही हों।
अंडरआर्म्स की त्वचा को बहुत ही संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में आपको कोई भी ऐसा काम करने से बचना चाहिए, जिससे इन्हें नुकसान पहुंचने का अंदेशा हो। ऐसा माना जाता है कि हेयर रिमूवल क्रीम के कारण या फिर डिओड्रेंट के ज्यादा प्रयोग की वजह से यहां की त्वचा काली पड़ने लगती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपको अंडरआर्म्स के कालेपन से बचा सकते हैं।
इन वजहों से होता है अंडरआर्म्स का कालापन (Tips for Dark Underarms In Hindi)
यदि आप टाइट कपड़े अधिक पहन रही हैं तो इसकी वजह से अंडरआर्म्स का कालापन होता है। इसके अलावा हेयर रिमूवल क्रीम के अधिक इस्तेमाल एवं रेजर के भी इस्तेमाल के कारण अंडरआर्म्स का कालापन हो जाता है। कई महिलाओं में हार्मोनल डिसबैलेंस के कारण भी अंडरआर्म्स का कालापन होता है। इसके अलावा डिओड्रेंट का इस्तेमाल यदि आप अधिक कर रही हैं, तब भी अंडरआर्म्स के कालेपन की आशंका बढ़ जाती है।
1. कैस्टर ऑयल(Castor Oil)
![Castor Oil- Tips for Dark Underarms In Hindi](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/05/Castor-Oil.jpg)
अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। इसके लिए जरूरत के मुताबिक आपको कैस्टर ऑयल लेना है। 5 मिनट तक बगल में लगाकर इसे रहने देना है। इसके बाद पानी से इसे धो लेना है। कालापन दूर करना है तो रोज आपको इसका इस्तेमाल करना पड़ेगा।
2. नींबू का रस(Nimbu ka Rass)
![Nimbu ka Rass- Tips for Dark Underarms In Hindi](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/05/nimbu-ka-rass.jpg)
नेचुरल ब्लीच की तरह नींबू काम करता है और गहरी रंगत को हल्का भी कर देता है। अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए रोज नहाने से पहले आपको नींबू अंडर आर्म्स में लगा लेना चाहिए। नहाने के बाद मॉश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना है। आपको 7 से 10 दिनों में फर्क दिखने लगेगा।
3. आलू(Potato)
![Potato- Tips for Dark Underarms In Hindi](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/05/potato.jpg)
अंडरआर्म्स के कालेपन से आलू आपको छुटकारा दिला सकता है, क्योंकि इसमें ब्लीचिंग प्रॉपर्टी होती है। आलू की स्लाइस या फिर आलू के रस को नींबू के रस के साथ मिलाकर आपको लगाना है, जिससे जल्द ही लाभ मिलेगा।
4. हल्दी(Haldi)
![Haldi- Tips for Dark Underarms In Hindi](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/05/Haldi.jpg)
एक चम्मच हल्दी पाउडर आपको लेना है और इसमें एक-एक चम्मच शहद और दूध मिला लेना है। बगल में करीब 15 मिनट तक इस पेस्ट को लगा कर रखना है। सूख जाने के बाद पानी से इसे धो लेना है। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से अंडरआर्म्स के कालेपन से आपको निजात मिल जाएगी।
5. ऑलिव ऑयल(Olive Oil )
![Olive Oil- Tips for Dark Underarms In Hindi](https://hindi.rapidleaks.com/wp-content/uploads/2020/05/olive-oil.jpg)
कुछ बूंदे ऑलिव आयल की ब्राउन शुगर के साथ मिलाकर एक मिश्रण आपको तैयार कर लेना है और अंडरआर्म्स की हल्की मसाज कुछ देर तक इससे करनी है। कुछ देर इसे यूं ही छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से धो लेना है। सप्ताह में दो बार यदि आप ऐसा करती हैं, तो अंडरआर्म्स का कालापन दूर हो जाएगा।
6. टी ट्री ऑयल
सीधे स्किन पर टी ट्री ऑयल को न लगाकर इसमें पानी मिलाकर अंडरआर्म्स पर लगाना है। स्प्रे बोतल में इसे भरकर रोजाना दो बार इसका इस्तेमाल आप करती हैं, तो अंडरआर्म्स का कालापन दूर होने लगता है।
- रातों-रात सिर से भाग जाएंगे जूं, नीम की पत्तियों से करें बस ये छोटा सा काम
- कोरोना मरीजों का छलका दर्द, कहा- ‘ठीक होने के बाद भी हैं बीमार’
- मिक्स एंड मैच नहीं, सेम रंग के आउटफिट्स बने अब हसीनाओं की पहली पसंद